फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Students face trouble for making their principal fool.

अप्रैल फूल बनाने पहुंचे छात्र, प्रिंसिपल ने पुलिस से पकड़वाया

Sat, 02 Apr 2016 06:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 02 Apr 2016 06:13 AM IST
विज्ञापन
Students face trouble for making their principal fool.

आशियाना के सेक्टर जी स्थित एक कॉन्वेंट स्कूल में इंटर में पढ़ने वाली अपनी दोस्त को अप्रैल फूल बनाने की कोशिश दो छात्रों को भारी पड़ी। दोनों शुक्रवार सुबह छात्रा के स्कूल पहुंचे और उसके पिता की तरफ से लिफाफे में एक चिट्ठी भेजकर बाहर बुलाने की कोशिश की।

विज्ञापन


स्कूल का चपरासी चिट्ठी लेकर छात्रा के क्लास रूम पहुंचा तो पता चला कि वह आई ही नहीं। प्रिंसिपल को शक हुआ तो उन्होंने दोनों छात्रों को बैठा लिया। स्कूल प्रशासन ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


आशियाना पुलिस स्कूल पहुंची तो छात्रों के होश उड़ गए। उन्हें पूछताछ के लिए चौकी लाया गया। यहां दोनों ने छात्रा को अपना दोस्त बताते हुए अप्रैल फूल बनाने का खुलासा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


‘मामा की डेथ हो गई, जल्दी घर आ जाओ’
चिट्ठी में दोनों ने छात्रा के पिता की तरफ से लिखा कि तुम्हारे मामा की मौत हो गई है और हम सभी उन्नाव जा रहे हैं। एक मोबाइल नंबर लिखते हुए बताया कि तुम (साथ पढ़ने वाले भइया का नाम) के साथ घर आ जाना। कोई परेशानी हो तो उपरोक्त नंबर पर बात कर लेना। लिफाफे में चिट्ठी के अलावा 1000 रुपये के दो-तीन नकली नोट भी रखे थे।

अपहरण की साजिश की जताई आशंका तो हाथ-पैर फूले

Students face trouble for making their principal fool.

छात्र अपने किसी दोस्त की इनोवा कार लेकर स्कूल आया था। स्कूल प्रशासन को जब जानकारी मिली तो उनके होश उड़ गए। कुछ टीचर्स ने छात्रा के अपहरण की साजिश की आशंका जताई। इसी बीच पुलिस आ गई।

वर्दीधारियों को देखकर छात्रों के पसीने छूट गए। पुलिस दोनों को चौकी ले जाने लगी तो वह हाथ-पैर जोड़कर गिड़गिड़ाने लगे। हालांकि, एसओ ने दोनों को पुचकार कर शांत करा दिया।

मैनेजमेंट कॉलेज के प्रिंसिपल का बेटा है शरारती छात्र
अप्रैल फूल बनाने के लिए फर्जी चिट्ठी की शरारत करने वाला छात्र गोमतीनगर के एक मैनेजमेंट कॉलेज के प्रिंसिपल का बेटा है।

उसने बताया कि छात्रा उसकी अच्छी दोस्त है और वह उसे चौंकाना चाहता था। पुलिस ने प्रिंसिपल को मौके पर बुलवाया और उनके सामने ही छात्र को सही-गलत के बारे में जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed