{"_id":"df3de8cf51d057b21810c870655171a8","slug":"student-s-death-girlfriend-sent-information","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ से लटका मिला छात्र का शव, प्रेमिका ने बताया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पेड़ से लटका मिला छात्र का शव, प्रेमिका ने बताया
संजय त्रिपाठी/लखनऊ
Updated Sun, 24 Nov 2013 02:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मलिहाबाद में बीए के एक छात्र का शव शनिवार सुबह आम के बाग में पेड़ से लटका मिला। पास में एक जोड़ी लेडीज चप्पल पड़ी थी।
विज्ञापन
प्रेमिका ने एक महिला के माध्यम से उसका मोबाइल व कुछ रुपये के साथ ही खुदकुशी की सूचना भेजी थी।
परिवार ने हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की बात कही है।
गांव भतोइया की प्रधान मुन्नी देवी के बेटे आनंद कुमार उर्फ सोनू (19) का शव गांव मनकौटी में सिद्दीक के आम के बाग में पेड़ से लटका मिला।
गले पर दुपट्टे का फंदा कसा था और पास में एक जोड़ी काली लेडीज चप्पल पड़ी थी। पास के गांव की एक युवती ने ही आनंद की मौत की सूचना भेजी थी।
भतोइया गांव की ही एक महिला मोबाइल व आठ सौ रुपये के साथ ही खुदकुशी की खबर देने आई थी।
आनंद के नाक पर चोट का निशान व अन्य परिस्थितियों के आधार पर परिवार ने हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
पिता श्रीकृष्ण व मां मुन्नी ने बताया कि आनंद कुंवर आसिफ अली संजू मिया महाविद्यालय में बीए द्वितीय वर्ष का छात्र था।
आनंद शुक्रवार दोपहर तीन बजे घर से निकला था। देर रात तक न लौटने पर पिता ने कई बार मोबाइल नंबर डायल किया। लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ।
सुबह उसकी तलाश शुरू ही की थी कि गांव की ही नंद कुमारी ने मोबाइल व रुपये लौटाते हुए मौत की खबर दी।
पिता के अनुसार आनंद के गले पर कसा गुलाबी-क्रीम कलर का दुपट्टा उनके घर का नहीं था। पुलिस ने मौके से मिलीं चप्पलें व दुपट्टा कब्जे में ले लिया है।
पूर्व राज्यमंत्री कौशल किशोर ने मौके पर पहुंचकर पुलिस से मामले के जल्द खुलासे की मांग की है। एसएसआई श्याम सिंह ने कहा कि पोस्टमार्टम में मौत की वजह स्पष्ट होने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल गांव मनकौटी में रहने वाली आनंद की प्रेमिका का परिवार संदेह के घेरे में हैं। श्रीकृष्ण ने बताया कि उनके तीन बच्चों छोटू व शिवानी में आनंद सबसे बड़ा था।
विज्ञापन
मौत की खबर से पूरा परिवार सदमे में है। अंदेशा है कि आनंद को प्रेमिका के साथ देखकर भड़के परिवार के लोगों ने ही हत्या कर शव लटका दिया। युवती को भी जबरदस्ती ले गए होंगे, इसी के चलते उसकी चप्पल छूट गई।
विज्ञापन