फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   student commits suicide due to principal harassment

प्रिंसिपल से प्रताड़ित हो लगाई छात्र ने फांसी

Thu, 15 Aug 2013 01:13 AM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क Updated Thu, 15 Aug 2013 01:13 AM IST
विज्ञापन
student commits suicide due to principal harassment

मड़ियांव के इंद्रपुरी कॉलोनी में टेस्ट में फेल होने पर प्रिंसिपल के डांटने पर मंगलवार शाम इंटर के एक छात्र ने फांसी लगाकर जान दे दी।

विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। सीतापुर के राम कृष्ण कश्यप एक फार्मा कंपनी में काम करते हैं।
विज्ञापन


परिवार के साथ इंद्रपुरी कॉलोनी में रहने वाले राम कृष्ण का इकलौता बेटा गौरव (16) रामेश्वरम इंटर कॉलेज में 12वीं का छात्र था।

पिता के अनुसार कॉलेज में चल रहे टेस्ट में गौरव तीन विषय में फेल हो गया था। इसे लेकर प्रिंसिपल ने अपने ऑफिस में बुलाकर डांटते हुए पढ़ाई पर ध्यान देने को कहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही सुधार न होने पर 11वीं कक्षा में वापस करने की हिदायत दी थी। घर पहुंचा गौरव सीधे अपने कमरे में चला गया।

काफी देर तक बाहर न आने पर पिता ने आवाज लगाई। जवाब न मिलने पर अंदर गए तो गौरव फंदे पर लटक रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

एसओ मड़ियांव रघुवीर सिंह का कहना है परिवार ने पूरी घटना की जानकारी दी है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस स्कूल में साथ पढ़ने वाले दोस्तों व प्रिंसिपल से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed