{"_id":"9b725124d53238ca189571ce91e1e90a","slug":"stf-arrests-sharp-criminal-wanted-in-many-cases","type":"story","status":"publish","title_hn":"STF के हत्थे चढ़ा सबको चकमा देने वाला शातिर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
STF के हत्थे चढ़ा सबको चकमा देने वाला शातिर
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
Updated Sun, 11 Aug 2013 05:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसटीएफ ने सालों से पुलिस को चकमा दे रहे 20 हजार के इनामी बदमाश नन्हकऊ लोधी को नासिक में धर दबोचा।
विज्ञापन
नन्हकऊ उन्नाव से हत्या के प्रयास, बलवा व पुलिस मुठभेड़ के कई मुकदमों में वांछित था। वह इससे पहले कभी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा था।
एसटीएफ के अपर पुलिस अधीक्षक शहाब रशीद खां के नेतृत्व में टीम कई दिनों से उन्नाव के बारासगवर निवासी नन्हकऊ के बारे में सूचनाएं जुटा रही थी।
टीम को खबर मिली कि नन्हकऊ लोध नासिक के दिंडोरी में फरारी काट रहा है। टीम ने नासिक पुलिस के सहयोग से नन्हकऊ को धर दबोचा।
नन्हकऊ के खिलाफ उन्नाव और कानपुर नगर में बलवा, आगजनी, हत्या, पुलिस मुठभेड़ और गैंगस्टर एक्ट के कई मुकदमे दर्ज हैं। वह इससे पहले किसी भी अभियोग में न गिरफ्तार हुआ था और न ही अदालत में हाजिर हुआ था।