फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   stealing in lucknow, seven shops targeted in madiyaon

सात दुकानों के शटर-ताले तोड़कर लाखों की चोरी

Sun, 06 Mar 2016 09:35 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 06 Mar 2016 09:35 PM IST
सार

  • मोबाइल, फुटवियर व गारमेंट्स की दुकानें रही निशाना
  • लाखों का माल और नगदी चोरी
  • पुलिस पर लापरवाही का आरोप

विज्ञापन
stealing in lucknow, seven shops targeted in madiyaon
सात दुकानों का शटर तोड़ा - फोटो : demo pic

विस्तार

ताबड़तोड़ वारदात अंजाम दे रहे बदमाशों ने शुक्रवार रात मड़ियांव व इटौंजा इलाके में सात दुकानों के शटर और ताले तोड़कर लाखों का माल व नगदी चोरी कर ली। इनमें एक ज्वैलरी, दो मोबाइल व एक साड़ियों की दुकान है। आक्रोशित व्यापारियों ने प्रदर्शन किया और पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, मड़ियांव के फैजुल्लागंज में चोरों ने जुड़वां मंदिर के पास राधिका मार्केट में प्रवीण शुक्ला की मोबाइल शॉप का शटर तोड़कर मोबाइल सेट, लीड व अन्य उपकरण, पेनड्राइव और विभिन्न कंपनियों के रिचार्ज कूपन चोरी कर लिए।
विज्ञापन


इसके अलावा अनिल वर्मा के विद्यावती साड़ी सेंटर और सत्येंद्र राजपूत की फुटवियर व गारमेंट्स शॉप का शटर तोड़कर साड़ियां, कपड़े व अन्य कीमती सामान चोरी किया। तीनों व्यापारी शनिवार सुबह दुकान खोलने पहुंचे तो शटर टूटे मिले। उन्होंने आसपास के लोगों से पूछताछ के साथ पुलिस को सूचना दी। व्यापार मंडल के पदाधिकारी व इलाके के व्यापारी एकत्र हो गए। पुलिस गश्त में लापरवाही का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

stealing in lucknow, seven shops targeted in madiyaon
मौके पर पहुंची पुलिस

मौके पर पहुंचे इंस्पेक्टर मड़ियांव ने बदमाशों को पकड़ने के हरसंभव प्रयास व इलाके में गश्त बढ़ाने का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया।  इटौंजा के कस्बा कुम्हरावां में शुक्रवार रात चोरों ने विजय शंकर सोनी की ज्वैलरी शॉप का शटर तोड़कर 50 हजार से अधिक के गहने व पांच हजार रुपये चुरा लिए। उन्होंने पुलिस को फोन किया। पता चला कि चोरों ने थोड़ी दूर स्थित अरुण मिश्र की चूनी-चोकर व मोबाइल की दुकानों का ताला तोड़कर 15 हजार रुपये, पांच हजार के रिचार्ज कूपन, कई मोबाइल सेट व अन्य सामान चोरी कर लिया।

इसके अलावा कस्बे में ही मनोज मिश्रा की परचून की दुकान का ताला तोड़कर ढाई हजार रुपये व किराने का सामान ले गए। चोरी से आक्रोशित व्यापारी एकत्र हो रहे थे कि पता चला कि चोरों ने किसान रूपचंद्र यादव के घर व सोनू सिंह के ऑफिस का ताला तोड़कर चोरी का प्रयास किया था। सूचना पर महिगवां चौकी के दो सिपाहियों ने मौका मुआयना किया। इसके बाद चौकी इंचार्ज जायजा लेकर लौट गए। आक्रोशित व्यापारियों ने कुम्हरावां बाजार बंद करके चौराहे पर जाम लगाकर प्रदर्शन शुरू किया।

हालात बिगड़ते देख पुलिस हरकत में आई। सीओ बीकेटी जेके सिंह इटौंजा व बीकेटी की पुलिस लेकर मौके पर पहुंचे। व्यापारियों ने बदमाशों को जल्द पकड़ने, गश्त बढ़ाने व कुम्हरावां चौराहे पर पुलिस बूथ बनाने की मांग की। सीओ ने आश्वासन देकर प्रदर्शन खत्म कराया। इस बीच चोरी की रिपोर्ट दर्ज करके पड़ताल शुरू की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed