{"_id":"cd3d47a3360677159de82036d1176121","slug":"ssp-face-traffic-pproblem","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाम में फंसे एसएसपी, चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जाम में फंसे एसएसपी, चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर
संजय त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 28 Jan 2014 09:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गणतंत्र दिवस के मौके पर सहारागंज में भीड़ उमड़ने से रविवार शाम शाहनजफ रोड पर जाम लग गया। एसएसपी प्रवीण कुमार भी आवास से निकलते ही जाम में फंस गए।
विज्ञापन
उन्होंने लीला चौकी इंचार्ज विनोद कुमार सिंह वायरलेस पर संपर्क करना चाहा लेकिन चौकी इंचार्ज का हैंडसेट कांस्टेबल के पास था। इस बीच एसएसपी खुद पुलिस चौकी पर जा पहुंचे।
विज्ञापन
चौकी इंचार्ज को लापरवाही व गलत लोकेशन देने के आरोप में लाइन हाजिर कर दिया। खास बात कि विगत दिनों सपा कार्यकर्ता के उत्पीड़न के आरोप में गोमतीनगर से हटाए गए सब इंस्पेक्टर धीरज सिंह की लीला चौकी इंचार्ज के पद पर तैनाती कर दी।
विज्ञापन
धीरज सिंह इससे पहले भी लीला चौकी इंचार्ज रहे हैं। उल्लेखनीय है कि त्योहार या छुट्टी के मौके पर सहारागंज में भीड़ उमड़ने के चलते यातायात व सुरक्षा के अतिरिक्त इंतजाम किए जाते हैं।
चौकी इंचार्ज अपने दो सिपाहियों को व्यवस्था बनाने का जिम्मा सौंपकर निकले थे। चौकी इंचार्ज पद से हटाए गए विनोद ने सफाई दी कि दिन भर ड्यूटी के बाद शाम को नित्यक्रिया के लिए गए थे। इस बीच अव्यवस्था हो गई थी।