फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   SO transfered in obscenity

महिला सिपाही से अश्लीलता करने वाला SO नपा

Fri, 31 Jan 2014 10:03 AM IST
अनिल त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ
अनिल त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 31 Jan 2014 10:03 AM IST
विज्ञापन
SO transfered in obscenity

महिला सिपाही से अभद्रता के मामले में एसओ पंकज कुमार सिंह को आखिरकार हटा दिया गया। एसएसपी ने विभूतिखंड से हटाकर क्राइम ब्रांच भेज दिया है।

विज्ञापन


सिपाही ने मंगलवार को एसओ को पद से हटाए जाने के बाद ही बयान देने की बात कही थी।

पुलिस लाइन में तैनात दरोगा देवेंद्र दुबे को विभूतिखंड का एसओ बनाया गया है। इसके साथ ही थाने जा रहे युवक की हत्या के मामले में लापरवाही उजागर होने पर एसओ जानकीपुरम को लाइन हाजिर कर दिया गया है।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर राम विशाल यादव को जानकीपुरम का थानेदार बनाया गया है।

अश्लील क्लिप दिखाने का मामला चार जनवरी को तब चर्चा में आया जब महिला सिपाही ने फेसबुक पर दर्द बयां किया। इसमें उसने एसओ पर गंभीर आरोप लगाने के साथ ही मामले की जानकारी के बावजूद अधिकारियों के चुप रहने पर सवाल खड़े किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि उल्टे पीड़ित के खिलाफ ही जांच शुरू कर दी गई। इस मामले की रिपोर्ट खोलने से पहले ही एसएसपी रवींद्र गौड का तबादला हो गया। नए एसएसपी प्रवीण कुमार के चार्ज संभालते ही पीड़ित ने मिलकर व्यथा सुनाई।

सूत्रों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद एसओ के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो सकती है। हालांकि क्राइम ब्रांच में तैनाती को लेकर कहा जा रहा है कि एक बड़े अधिकारी का करीबी होने के चलते दरोगा को लाइन हाजिर नहीं किया गया।


शिकायत लेकर जानकीपुरम थाने जा रहे राजकुमार की हत्या के मामले में एसओ की लापरवाही सामने आई थी। एसएसपी के अनुसार राजकुमार के परिवार का कहना है कि जमीन विवाद को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसे लेकर पुलिस से शिकायत भी की गई।

बावजूद इसके ध्यान नहीं दिया गया और उसे जान से हाथ धोना पड़ा। मामले की जांच सीओ अलीगंज अखिलेश नारायन को सौंपी गई थी।

आरोप सही पाए जाने पर एसओ जानकीपुरम अमित कुमार सिंह को लाइन हाजिर कर दिया है। इंस्पेक्टर राम विशाल यादव पारा में मवेशियों की हत्या के मामले में लाइन हाजिर किए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed