लखनऊ: बाइकों पर सवार युवकों ने कार का पीछा करते हुए की ताबड़तोड़ फायरिंग व बमबाजी, मुख्यमंत्री ने जताई नाराजगी, छह धरे गए
युवकों ने कार का पीछा करते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग की और बम फेंके। मुख्यमंत्री ने घटना पर नाराजगी दिखाई और सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। इस संबंध में छह पुलिसकर्मियों को भी निलंबित किया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीतापुर रोड से पांच किलोमीटर तक छह-सात बाइकों पर सवार करीब 12 से 15 युवकों ने एक कार का पीछा करते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग व बमबाजी की। रविवार दिनदहाड़े हुई इस वारदात से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। इस दौरान पुलिस कहीं नजर नहीं आई। मामले पर सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लेते हुए सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री की नाराजगी के बाद कमिश्नरेट पुलिस हरकत में आई और मंगलवार दोपहर तक छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस कमिश्नर ने इस मामले में अब तक छह पुलिसकर्मियों पर भी कार्रवाई की है।
सोमवार को मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ हुई बैठक में गुडंबा थाना क्षेत्र में हुए फायरिंग की वारदात पर नाराजगी जाहिर की थी। उन्होंने तत्काल दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करने का निर्देश दिया। इसके बाद देर रात कमिश्नर डीके ठाकुर में इंस्पेक्टर गुडंबा सतीश चंद्र साहू, सब इंस्पेक्टर सतीश, मारूफ, अलीगंज थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर रमेश सहित छह पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया।
एडीसीपी उत्तरी प्राची सिंह के मुताबिक इंजीनियरिंग कॉलेज से टेढ़ी पुलिया के बीच हुई फायरिंग व बमबाजी में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपियों में अमन रावत, आकाश निगम, अभय श्रीवास्तव, आदर्श तिवारी, पंकज रावत और आदित्य राजपूत शामिल हैं।
आरोपियों के खिलाफ गुडंबा थाने में दो मुकदमे दर्ज किए गए हैं। पकड़े गए आरोपियों के पास से एक स्पोर्ट्स बाइक भी बरामद हुई है। अन्य फरार आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है।