{"_id":"62fde34ddf7703189f5448ce","slug":"sitapur-recovered-200-container-mixed-oil-four-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: सीतापुर पुलिस ने छापेमारी कर 200 पीपा मिलावटी सरसों का तेल किया बरामद, चार गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Sitapur News: सीतापुर पुलिस ने छापेमारी कर 200 पीपा मिलावटी सरसों का तेल किया बरामद, चार गिरफ्तार
Thu, 18 Aug 2022 12:30 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 18 Aug 2022 12:30 PM IST
सार
सीतापुर पुलिस ने छापेमारी कर 200 पीपा मिलावटी सरसो का तेल बरामद किया है। मामले में चार लोगों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
छापेमारी के दौरान पुलिसकर्मी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोतवाली लहरपुर पुलिस और स्वाट टीम ने एक गोदाम पर छापेमारी करते हुए भारी मात्रा में सरसों का मिलावटी तेल बरामद किया है। 200 पीपे तेल को जब्त करने की कार्रवाई की गई है। जिसे प्रयोगशाला में भेजा गया है। 4 लोगो को पुलिस ने हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक मिलावटी सरसों का तेल काफी दिनों से बन रहा था। कोतवाली क्षेत्र के लालपुर के निकट संगम जायसवाल ने एंजेल ट्रेडिंग कंपनी के नाम से एक प्रतिष्ठान खोल रखा है। टीम को इस प्रतिष्ठान पर नकली तेल का कारोबार होने की सूचना मिली थी।
विज्ञापन
जिस पर स्वाट ने लहरपुर पुलिस के साथ छापेमारी करते हुए भारी मात्रा में सरसों का तेल और राइस के पीपे बरामद किए हैं। पुलिस ने करीब 200 पीपो को सीज किया है। बताया जा रहा है कि सरसों के तेल में राइस ऑयल व कलर मिलाकर नकली तेल बनाया जा रहा था।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची खाद विभाग की टीम ने तेल की गुणवत्ता को नापने के लिए तेल के नमूने को प्रयोगशाला भेजा है। इंस्पेक्टर लहरपुर राजीव सिंह का कहना है कि अगर तेल नकली या मिलावटी पाया जाता है तो फूड एक्ट के तहत मामले में कार्रवाई की जाएगी। पकड़े गए लोगों से पूछताछ की जा रही है।