फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   shopkeeper beated cop

दबंग दुकानदार, सिपाही और दरोगा को पीटा, एसओ से की तकरार

Sun, 18 Aug 2013 12:55 PM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क Updated Sun, 18 Aug 2013 12:55 PM IST
विज्ञापन
shopkeeper beated cop

मानकनगर क्षेत्र में बीयर शॉप के मालिक ने शनिवार रात चेकिंग कर रहे दरोगा व सिपाही को साथियों के साथ मिलकर पीट दिया।

विज्ञापन


मौके पर पहुंचे एसओ पर रिवॉल्वर तानी और हवाई फायर कर सनसनी फैला दी। तीन थानों की पुलिस ने लाठी फटाकर कर भीड़ खदेड़ी और छह लोगों को पकड़ा। दबंग दुकानदार को गिरफ्तार कर उसकी लाइसेंसी रिवॉल्वर कब्जे में ले ली गई है।


एसओ मानकनगर बृजेश राय ने बताया कि पुलिस टीम पूरननगर क्षेत्र में शराब पीकर वाहन चलाने वालों की चेकिंग कर रही थी। इस बीच बीयर बार के मालिक संजय गुप्ता ने बाहर आकर विरोध जताते हुए व्यापारियों को बुलाकर पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन की धमकी दी।

विज्ञापन


समझाने का प्रयास कर रहे एसआई ओमप्रकाश तिवारी व कांस्टेबल विजय कुमार के साथ मारपीट करने लगा। जानकारी पर एसओ बृजेश राय अपनी टीम के साथ पहुंचे। इस बीच संजय गुप्ता ने कई लोगों को बुला लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसओ को देखते ही उसने रिवॉल्वर तान दी और धमकाते हुए हवाई फायर कर दिया। हालात बिगड़ते देख बृजेश राय ने भी सर्विस पिस्टल निकाल ली।

पुलिस पर हमले की भनक लगते ही आशियाना, कृष्णानगर व आलमबाग पुलिस मौके पर पहुंची। हंगामा कर रहे लोगों पर लाठी भांजते हुए संजय गुप्ता समेत छह लोगों को धर दबोचा।


हमले में इस्तेमाल लाइसेंसी रिवॉल्वर जब्त कर संजय गुप्ता व उसके साथियों के खिलाफ संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की और डॉक्टरी मुआयने के लिए अस्पताल भेजा है।


एसओ का कहना है कि बीयर बार के सामने खड़ी गाड़ियों में जाम लड़ाने की शिकायत पर पहले भी हिदायत दी गई थी। बावजूद इसके दुकानदार ने तवज्जो नहीं दी।

चेकिंग कर रही पुलिस को दुकान के बाहर आकर रौब दिखाते हुए चालान न करने की हिदायत दे रहा था। चेकिंग बंद न होने पर हमला कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed