फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   shiksha mitra committed suicide in Raebareli

रायबरेली में शिक्षामित्र ने फांसी लगाकर दे दी जान, ये थी वजह

Tue, 10 Jul 2018 04:22 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 10 Jul 2018 04:22 PM IST
विज्ञापन
 shiksha mitra committed suicide in Raebareli
अनिल कुमार (फाइल फोटो) - फोटो : amarujala
महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के पूरे डीहा मजरा बेखरा गांव में सोमवार को सहायक अध्यापक पद पर समायोजन न होने से दुखी एक शिक्षामित्र ने खुदकुशी कर ली। घर में छत की कुंडी से रस्सी के सहारे उसका शव लटका पाया गया। शिक्षामित्र के पिता ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि शिक्षक बनने का ख्वाब पूरा न होने के चलते उसका बेटा अवसाद में था।
विज्ञापन


इसी वजह से उसने जान दे दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के पूरे डीहा मजरा बेखरा गांव निवासी अनिल कुमार (27) पुत्र रामेश्वर अमावां ब्लॉक क्षेत्र के प्राथमिक स्कूल कुसिहा में शिक्षामित्र के पद पर तैनात था। सोमवार को परिवारीजन खेत में धान की रोपाई करा रहे थे।
विज्ञापन


सुबह अनिल सोकर उठा तो उसकी मां कौशल्या ने उससे खेत जाने को कहा। इस पर अनिल ने कुछ देर बाद खेत जाने की बात कही। इसके बाद अनिल खेत पर नहीं पहुंचा। कुछ देर बाद परिवारीजन घर पहुंचे तो अनिल का शव कमरे में छत के कुंडे से फांसी पर लटका मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह देख परिवारीजन दंग रह गए। सूचना के बाद कोतवाल राकेश सिंह ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पिता रामेश्वर ने थाने में दी तहरीर में बताया कि उसका बेटा शिक्षामित्र था। सहायक अध्यापक पद पर समायोजन न होने की वजह से एक साल से अनिल अवसाद में था। शिक्षक न बन पाने से आहत होकर उसने फांसी लगाकर जान दे दी। सीओ महराजगंज गोपीनाथ सोनी ने बताया कि अवसाद के चलते शिक्षामित्र ने फांसी लगाई है। जांच हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed