फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   serial killer fires on lucknow police and ran away

पुलिस पर फायरिंग कर भाग निकला पैरोल पर रिहा सीरियल किलर

Tue, 09 Aug 2016 03:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 09 Aug 2016 03:36 PM IST
विज्ञापन
serial killer fires on lucknow police and ran away
डेमो प‌िक

सरोजनीनगर के नई बस्ती निवासी प्रॉपर्टी डीलर अजय रस्तोगी से दस लाख रुपये रंगदारी मांग रहा सीरियल किलर रुस्तम सोमवार शाम पुलिस पर फायरिंग करते हुए भाग निकला। रुस्तम ने अजय को शाम साढ़े छह बजे रुपये लेकर आशियाना सेक्टर एच स्थित मजार वाली गली में बुलाया था। 

विज्ञापन


प्रॉपर्टी डीलर पुलिस को लेकर पहुंचा तो गुस्साए रुस्तम ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने भी कई राउंड गोलियां चलाईं, पर रुस्तम बचकर भाग निकला। प्रॉपर्टी डीलर ने सरोजनीनगर थाने में उसके खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन


एसएसपी मंजिल सैनी ने बताया कि रुस्तम 15 दिन पहले पैरोल पर छूटकर आया है। अजय रस्तोगी का कहना है कि तीन-चार दिन से रुस्तम उससे 10 लाख रुपये रंगदारी मांग रहा है। बीते रविवार को शाम साढ़े चार बजे रुस्तम ने अजय को फोन कर कृष्णानगर स्थित फीनिक्स मॉल के पास प्रताप प्लाजा में बुलाया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अजय वहां पहुंचा तो रुस्तम ने उसे स्विफ्ट कार में बैठा लिया। कार में एक अन्य व्यक्ति भी मौजूद था। अजय का कहना है कि रुस्तम ने कनपटी पर पिस्टल लगा दी और रुपया न देने पर जान से मारने की धमकी दी। अजय ने रुपये का इंतजाम करने के लिए सोमवार दोपहर दो बजे का वक्त मांगा। 

पुलिस पर की ताबड़तोड़ फायरिंग

serial killer fires on lucknow police and ran away
डेमो प‌िक

सोमवार सुबह से ही उसके मोबाइल फोन पर रुस्तम की कॉल आने लगीं। फोन उठाने पर रुस्तम ने शाम साढ़े छह बजे रुपये लेकर मजार वाली गली बुलाया। उसने कहा कि अगर रुपये लेकर नहीं आया तो वह घर आ जाएगा। 

परेशान अजय ने पुलिस से संपर्क किया। सरोजनीनगर और आशियाना की पुलिस टीम सादे कपड़ों में मजार वाली गली पहुंची और रुस्तम की घेराबंदी कर ली। पुलिस को देखते ही रुस्तम सतर्क हो गया। उसने असलहे निकालकर ताबड़तोड़ फायरिंग की और भागने लगा। 

जवाब में पुलिस ने भी फायर किए। उसकी कार में गोलियां लगने की बात कही जा रही है। प्रॉपर्टी डीलर की ओर से सरोजनीनगर थाने में रंगदारी मांगने, जानमाल की धमकी समेत पुलिस पर हमला, हत्या के प्रयास की एफआईआर दर्ज कराई गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed