फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   robbery in mohanlalganj

मामा बताकर घर में घुसे और लूटे 'दीदी' के सारे गहने

Sun, 28 Jul 2013 12:20 PM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क Updated Sun, 28 Jul 2013 12:20 PM IST
विज्ञापन
robbery in mohanlalganj

मोहनलालगंज क्षेत्र में शनिवार को खुद को रिश्तेदार बता घर में घुसे बदमाश

विज्ञापन
अकेले मासूम को बंधक बना घर खंगाला।

माल बटोरने के बाद भाग रहे बदमाशों का आसपास के लोगों ने पीछा भी किया लेकिन वे भाग निकले। पीड़ित की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन तो की लेकिन तहरीर के बावजूद रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।

जबरौली निवासी हरिश्चंद्र के परिवार में पत्नी ममता व दो पुत्र सुमित व नीरज हैं। हरिश्चंद्र के मुताबिक, शनिवार सुबह पत्नी व बड़े बेटे सुमित के साथ खेत पर काम करने गया था।

घर में छोटा बेटा नीरज (10) था। इस दौरान बाइक सवार दो युवक घर पहुंचे और खुद को मामा बताते हुए अंदर घुसने लगे। नीरज के टोकने पर बाहर ही रुक गए और पैसे देकर पान मसाला लाने भेज दिया।

लौटने पर नीरज ने देखा दोनों घर में घुसकर सामान खंगाल रहे है। अचानक नीरज को देख एक युवक ने धमकाते हुए बंधक बनाया और बक्से में रखे चालीस हजार रुपये और एक लाख के जेवर लेकर बाइक से भाग निकले।

उनके जाते ही नीरज शोर मचाते हुए बाहर आया। आसपास के लोग मामला जान पीछे भी दौड़े लेकिन बदमाशों को पकड़ न सके। इस बीच पड़ोसियों से सूचना मिलने पर पहुंचे हरिश्चंद्र ने पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed