फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Robbery in Lucknow in Uttar pradesh.

पुलिस चौकी के पास इंजीनियर के घर दिनदहाड़े डकैती

Fri, 27 May 2016 10:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 27 May 2016 10:23 PM IST
विज्ञापन
Robbery in Lucknow in Uttar pradesh.

लखनऊ के चिनहट के विकल्प खंड में मल्हौर पुलिस चौकी से महज सौ मीटर दूर बदमाशों ने शुक्रवार को दिनदहाड़े मीटर चेक करने के बहाने जिला पंचायत कौशांबी में तैनात इंजीनियर अभय सिंह के घर धावा बोला।

विज्ञापन


घर में अकेले नौकर को बंधक बनाकर इत्मीनान से सेफ व सूटकेस खंगाले और लाखों का माल बटोर ले गए। बहरहाल पुलिस को नौकर पर ही शक है। पुलिस उसे हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।  इंजीनियर सिद्धार्थनगर की विधायक लाल मुन्नी सिंह का दामाद है।
विज्ञापन


एसओ चिनहट सुरेश कुमार यादव ने बताया कि इंजीनियर की पत्नी सुमन सिंह बृहस्पतिवार शाम चार बजे नौकर मोहित को घर की रखवाली का जिम्मा सौंप बेटी दीपांशी, अभया व बेटे आदित्य को लेकर कौशांबी चली गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बहराइच के हुजूरपुर क्षेत्र के रहने वाले मोहित का कहना है कि शुक्रवार सुबह करीब 11.30 कॉलबेल बजी। बाहर खड़े दो लोगों ने बिजली का मीटर चेक कराने को कहा। उसने गेट खोला। मीटर की तरफ बढ़ने के साथ उसमें से एक ने पानी मांगा। वह फ्रिज से पानी की बोतल लेकर लौटा।

इस बीच दोनों ड्राइंग रूम में आ धमके। एक ने मुंह दबाकर गिराया और दूसरे ने तौलिया से हाथपैर बांधने के साथ उसे डाइनिंग टेबल से बांध दिया। शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए बदमाशों ने बाहर खड़े अपने साथियों को बुला लिया।

पड़ोसियों ने पुलिस को दी जानकारी

Robbery in Lucknow in Uttar pradesh.

प्रथम तल पर सुमन सिंह के बेडरूम में जाकर सेफ का लॉकर तोड़ा। इसके साथ घर में रखी दो अन्य अलमारी व सूटकेस खंगालकर नगदी, गहने बटोरा, जबकि तीन अन्य अलमारियों को हाथ नहीं लगाया। बकौल मोहित, बदमाशों के जाने के काफी देर बाद हिम्मत जुटाकर उसने खुद को खोला और बाहर आकर शोर मचाया। आसपास के लोगों को वारदात की जानकारी दी। पड़ोसियों ने पुलिस कंट्रोल रूम फोन किया।

विधायक के दामाद के घर दिनदहाड़े डकैती की की जानकारी पर डीआईजी रेंज आरकेएस राठौर व सीओ गोमतीनगर सत्यसेन यादव ने मौके पर पहुंचकर छानबीन के साथ फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट व डॉग स्क्वॉयड को कॉल की। पुलिस की एक टीम को सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने के आदेश दिए लेकिन घर के आसपास सीसीटीवी कैमरा नहीं था।

सारा कीमती सामान बटोर ले गए बदमाश
अभय व सुमन सिंह के घर दिनदहाड़े डकैती का पता चलते ही विधायक लाल मुन्नी सिंह का बेटा उग्रसेन सिंह मौके पर पहुंचा। उग्रसेन ने कहा कि घर में रखी नगदी व गहनों का ब्यौरा नहीं है लेकिन बदमाशों ने उन्हीं स्थानों को खंगाला जहां नगदी, गहने व अन्य कीमती सामान रखा जाता था। उग्रसेन ने लाखों का माल जाने की बात कही। बोले कि बहन सुमन सिंह के आने पर सही जानकारी मिल सकेगी।

पुलिस को इ‌‌सलिए नौकर पर है शक

Robbery in Lucknow in Uttar pradesh.

कमरे की गंध सूंघने के बाद खोजी कुत्ता तेजी से इंजीनियर अभय सिंह के घर से निकला। कुछ दूर जाकर ठिठका। इसके बाद लौटकर अभय के घर के सामने ही रुक गया।

उन्हीं सेफ और अलमारियों को खंगाला जिनमें गहना-नगदी थी
बदमाशों का उन्हीं  सेफ व अलमारियों को खंगाला जिनमें नगदी, गहने व अन्य कीमती सामान रखा था। तीन अलमारियों को नहीं खोला। नौकर ने जिन दो तौलियों से खुद को बंधक बनाए जाने की जानकारी दी, उनसे किसी को देर तक बांधे रखना भी पुलिस के गले नहीं उतर रहा। सुमन सिंह के बच्चों के साथ कौशांबी जाने के अगले दिन वारदात अंजाम दिया जाना भी पुलिस को खटक रहा है।

जब दरवाजा बंद था तो बदमाशों को जाते कैसे देखा?
सीओ सत्यसेन यादव ने बताया कि मोहित कह रहा है कि  करीब तीन घंटे बाद उसने पांच बदमाशों को घर से निकलते देखा। किसी तरह बंधन खोले और शोर मचाया। मोहल्ले की एक महिला ने कमरा खोला। इससे पहले खुद ही घर से निकलकर शोर मचाने की बात कही। पर जब कमरे का दरवाजा बंद था तो उसने बदमाशों को निकलते कैसे देखा?

साजिश या मुखबिरी का शक

Robbery in Lucknow in Uttar pradesh.

सीओ गोमतीनगर व एसओ चिनहट ने मोहित से पूछताछ के साथ मुखबिरी या साजिश का शक जताया। कहा कि मोहित के मोबाइल की कॉल डिटेल मंगाई गई है। मोहित ने पांच बदमाशों के वारदात अंजाम देने का बयान दिया लेकिन असलहों की जानकारी नहीं दे सका।

मीटर चेक करने के बहाने घर में घुसे बदमाशों के बगैर हथियार के बंधक बनाना और मोहित का शोर न मचाना संदेह पैदा कर रहा है।
पता लगाया जा रहा है कि मोहित के घर में अकेले होने की जानकारी कितने लोगों को थी? सुमन सिंह के कौशांबी जाने के बाद घर पर कौन-कौन आया? मोहित की गतिविधियों का भी पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed