{"_id":"b0a02ce592b1336dd924b10e6051de28","slug":"robbery-in-indiranagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटे के जन्मदिन पर बाप को दबंगों ने धुना, गहने और पैसे भी ले उड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेटे के जन्मदिन पर बाप को दबंगों ने धुना, गहने और पैसे भी ले उड़े
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
Updated Sun, 18 Aug 2013 03:33 PM IST
विज्ञापन
गाजीपुर थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर असलहों से लैस दबंगों ने मकान पर के कब्जे की नीयत से एक प्रॉपर्टी डीलर के घर में घुसकर जमकर तोड़फोड़ की।
विज्ञापन
विरोध करने पर घर का सारा समान बाहर फेंक दिया और लोगों की जमकर धुनाई की। दबंग घर में रखी नगदी समेत लाखों रुपये के जेवरात भी उठा ले गए। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन कर मामला दर्ज किया।
विज्ञापन
गाजीपुर के इंदिरानगर सेक्टर ए- 314 निवासी सैय्यद मसूद इसरत रियल इस्टेट का काम करते हैं। उनके परिवार में पत्नी तस्मीना मसूद व दो लड़के क्रमश: हमदी (12) व हिफ्ज़ी (9) हैं।
विज्ञापन
चारदीवारी फांदकर अंदर घुसे
सैय्यद मसूद के मुताबिक, शनिवार को उनके छोटे बेटे हिफ्ज़ी का जन्मदिन था। घर के सारे सदस्य जन्मदिन की तैयारी में लगे हुए थे। इसी बीच, दोपहर करीब दो बजे असलहों से लैस दर्जनों लोग घर के बाहर आ धमके व गाली-गलौज करने लगे।
इससे पहले की कोई कुछ समझ पाता कि उनमें से तीन-चार चारदीवारी फांदकर अंदर घुस आए और हथौड़े से गेट का ताला तोड़ दिया। दबंगों ने घर के अंदर तोड़फोड़ शुरू कर दी। इस पर जब घरवालों ने विरोध किया तो उन्होंने सारा सामान बाहर फेंक दिया और सैय्यद मसूद इसरत की पिटाई करने लगे।
खुद को बताया सिपाही
बीच-बचाव करने आई पत्नी तस्मीना व दोनों बच्चों को भी नहीं बख्शा। इस बीच, दबंगों की हरकत से गुस्साए मोहल्ले वालों ने जब इसका विरोध किया तो उनमें से एक ने अपने आपको एसटीएफ का सिपाही बताते हुए भिड़ गया।
इसके बाद कॉलोनी वासियों ने पुलिस कंट्रोल रूम में फोन किया। हालांकि पुलिस के आने से पहले ही दबंग वहां से नगदी समेत लाखों रुपये के गहने लेकर भाग निकले।
गहने और पैसे भी साथ ले गए
सैय्यद मसूद के मुताबिक, दबंग घर से 72 हजार रुपये नगद व बॉक्स में रखे लाखों रुपये के गहने ले गए हैं। पुलिस ने छानबीन के बाद सैय्यद मसूद की पत्नी तस्मीना की तहरीर पर इंदिरानगर सेक्टर ए-302 निवासी भट्ठा संचालक बलदेव कुमार खटवानी व अन्य अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। तस्मीना ने बताया कि दबंग डीसीएम से आए थे।