{"_id":"5a4f6c674f1c1b5f078b4b24","slug":"robbers-tooted-a-jewelry-shop-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजधानी में दिनदहाड़े डकैती, ज्वैलरी शॉप पर पांच बदमाशों ने बोला धावा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
राजधानी में दिनदहाड़े डकैती, ज्वैलरी शॉप पर पांच बदमाशों ने बोला धावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 05 Jan 2018 05:47 PM IST
विज्ञापन
लूट के बाद जांच करती पुलिस
राजधानी के अलीगंज स्थित पुरनियां चौराहे पर एक ज्वैलरी शॉप को पांच नकाबपोश बदमाशों ने निशाना बनाया। असलहा लिये दुकान में घुसे बदमाश करीब 15 लाख के जेवरात लूट ले गए। विरोध करने पर एक कर्मचारी को असलहे की बट मारकर घायल कर दिया।
विज्ञापन
आईजी जयनरायन सिंह के मुताबिक पुरनियां चौराहे पर त्रिवेणी नगर निवासी विपिन रस्तोगी की किशोर ज्वैलर्स नाम से शॉप है। शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे दो पल्सर बाइकों आए पांच असलहाधारी बदमाशों ने दुकान पर हमला बोल दिया।
विज्ञापन
तीन बदमाश दुकान के अंदर लूटपाट करते रहे, जबकि दो दुकान के बाहर निगरानी कर रहे थे। दुकान में काम कर रहे कर्मचारी विशाल ने विरोध किया तो असलहे की बट से उसे घायल कर दिया। करीब दस मिनट तक लूटने के बाद वो फरार हो गए।
विज्ञापन
सूचना पर मौका-ए-वारदात पर एसएसपी दीपक कुमार समेत कई आला अधिकारी पहुंच गए। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और चश्मदीदों की मदद से मामले को जल्द सुलझाने की कोशिश में लगी है।