फाइव स्टार होटल में लेडी सिंगर के साथ दुष्कर्म
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नए वर्ष पर आयोजित जश्न में शामिल होने मुंबई से आए म्यूजिकल ग्रुप व इंवेट कंपनी की सिंगर से राजधानी के फाइव स्टार होटल में दुष्कर्म किया गया। शिकायत दर्ज कराने हजरतगंज पहुंचने पर पीड़िता को पुलिस ने फटकार कर भगा दिया।
सुनवाई न होने पर आला अधिकारियों से शिकायत की गई। इसके बाद सोमवार को हजरतगंज कोतवाली में मामले की रिपोर्ट दर्ज हो सकी है। पुलिस की एक टीम आरोपी की गिरफ्तारी के लिए मुंबई रवाना हो गई है।
इंस्पेक्टर हजरतगंज ने बताया कि मुंबई का एक म्यूजिकल ग्रुप 31 दिसंबर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने आया था। होटल क्लार्क अवध में ग्रुप के ठहरने के लिए कई कमरे बुक कराए गए थे।
ग्रुप की ही एक महिला सिंगर का आरोप है कि न्यू ईयर के कार्यक्रम खत्म होने के बाद ग्रुप के मैनेजर संतोष कुमार गुप्ता ने खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर दिया।
आधी बेहोशी में किया रेप फिर धमकाया
आधी बेहोशी की हालत में अपने कमरे ले जाकर दुष्कर्म किया। इसके बाद मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी देकर चुप करा दिया। डरी-सहमी सिंगर चुपचाप लौट गई। इसके बाद हिम्मत जुटाकर छह जनवरी को हजरतगंज कोतवाली पहुंची और पुलिस को आपबीती सुनाई।
पुलिस ने जांच का आश्वासन देकर टरका दिया। कई बार चक्कर लगाने के बावजूद कार्रवाई न होती देख अधिकारियों से गुहार लगाई थी। इसके बाद रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस टीम मुंबई रवाना कर दी गई है।
होटल क्लार्क अवध के डिप्टी जनरल मैनेजर प्रमोद चतुर्वेदी ने बताया कि मुंबई के म्यूजिकल ग्रुप व इवेंट कंपनी के कई सदस्य हमारे होटल में ठहरे थे। सभी की बिलिंग भी एक साथ हुई थी। होटल छोड़ने तक किसी भी लड़की ने कोई शिकायत नहीं की थी। पुलिस के छानबीन करने पहुंचने पर घटना की जानकारी हुई। हम जांच में पुलिस का पूरा सहयोग कर रहे हैं।