पड़ोसी के घर में घुसकर उसकी पत्नी से किया दुष्कर्म
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिनहट इलाके में एक दबंग ने रविवार देर रात पड़ोसी के घर में घुसकर उसकी पत्नी को तमंचा दिखाकर धमकाते हुए दुष्कर्म किया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। हुसैनगंज में एक युवक ने पड़ोसी की मासूम बच्ची को बुरी नीयत से उठाया। मां के पहुंचने पर भाग निकला।
पुलिस के मुताबिक,चिनहट के एक मोहल्ले में रहने वाला व्यवसायी रविवार को अपने तीन बच्चों के साथ घर के बाहर सो रहा था। उसकी पत्नी कमरे में अकेली थी। देर रात पड़ोसी रोहित सिंह उसके घर में जा घुसा।
महिला को तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी देते हुए दुष्कर्म किया और शिकायत पर जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। महिला ने बाहर सो रहे पति को आपबीती सुनाई। उसने पुलिस कंट्रोल रूम फोन किया।
दो साल की बच्ची के साथ टॉफी के बहाने रेप
माडर्न पुलिस कंट्रोल रूम की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। दोनों पक्षों में विवाद की जानकारी मिली। महिला ने सोमवार को थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। उसे डॉक्टरी मुआयने के लिए अस्पताल भेजने के साथ आरोपी की तलाश शुरू की गई है।
इसके अलावा लखनऊ में ही हुसैनगंज के मोहल्ला घोसियाना में एक युवक ने घर के बाहर खेल रही पड़ोसी की दो साल की बच्ची को टॉफी के बहाने गोद में उठाया। आरोप है कि उसे बुरी नीयत से एकांत में ले जा रहा था। इस बीच बच्ची की मां मौके पर पहुंच गई।
एसओ हुसैनगंज शिवशंकर सिंह ने बताया कि महिला की शिकायत पर पुलिस मौके पर गई थी। घरवालों की मर्जी के खिलाफ बच्ची को गोद में उठाने वाले पड़ोसी को सख्त हिदायत दी गई है।