फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   rape with minor in sitapur

खेत में रेप किया फिर गोली मारकर ली जान

Sun, 22 Mar 2015 08:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,सीतापुर
ब्यूरो/अमर उजाला,सीतापुर Updated Sun, 22 Mar 2015 08:38 PM IST
विज्ञापन
rape with minor in sitapur

तालगांव क्षेत्र में एक युवक ने रेप के बाद किशोरी की गोली मारकर हत्या कर दी। किशोरी खेत में जानवरों के लिए चारा लेने गई थी।

विज्ञापन


आरोपी युवक प्रधान का पुत्र बताया जा रहा है। पुलिस रेप की घटना से इंकार कर रही है। हत्या आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों पक्ष एक ही गांव के निवासी होने के कारण तनाव व्याप्त है।

क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली दलित किशोरी (14) जानवरों के लिए घास लेने खेत में गई थी। बतातें हैं कि ग्राम प्रधान का पुत्र ब्यास रास्ते में खड़ा था।
विज्ञापन


किशोरी के उधर से गुजरते ही युवक ने उसे दबोच लिया। खेत में उसके साथ दुष्कर्म किया। किशोरी के विरोध को देखते हुए आरोपी ब्यास ने लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


फायर की आवाज पर गांव के लोग दौड़े पड़े। भीड़ को अपनी तरफ बढ़ते देख ब्यास हवा में फायर करता हुआ मौके से फरार हो गया।

काफी वक्त से कर रहा था परेशान

rape with minor in sitapur

किशोरी के परिवारीजन व ग्रामीण घटनास्थल पहुंचे तो किशोरी की मौत हो चुकी थी। परिवारीजनों का आरोप है कि ब्यास काफी समय से किशोरी को परेशान करता था।

उसने दुष्कर्म करने के बाद राज खुल जाने के भय से गोली मारकर किशोरी की हत्या कर दी। सूत्रों के मुताबिक घटना के बाद ब्यास लाइसेंसी बंदूक के साथ थाने पहुंचा और उसने पुलिस के सामने समपर्ण कर दिया।

थानाध्यक्ष सगीर अहमद ने बताया कि दुष्कर्म की बात स्पष्ट नहीं हो रही है।किशोरी की गोली मारकर हत्या की गई है।

उत्तरी के एएसपी का कहना है, इस घटना में ब्यास नाम के आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। दुष्कर्म की बात स्पष्ट नहीं है। परिवार के सदस्य अगर रेप का आरोप लगा रहे हैं तो घटना संबंधित धाराओं में दर्ज कर जांच की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed