{"_id":"9fb6aaf416e920e3da7f393da33ae916","slug":"rape-with-innocent-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"वह बरामदे में सो रही थी तभी वह आया और...","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वह बरामदे में सो रही थी तभी वह आया और...
अनिल त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 28 Apr 2014 10:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी में मासूम छात्राओं का जीवन सुरक्षित नहीं है। आए दिन बच्चियों के साथ दुष्कर्म की घटनाएं हो रही हैं।
विज्ञापन
निगोहां क्षेत्र में शनिवार को एक बार फिर एक वहशी ने घर के बरामदे में सो रही छात्रा (14) के साथ दुष्कर्म किया। शोर सुनकर किशोरी की छोटी बहन की नींद टूट गई।
उसने चीखना शुरू कर दिया जिस पर वहशी ने दोनों को जान से मारने की धमकी दी। ग्रामीणों के आने की आहट पाकर दरिंदा मौके से फरार हो गया।
किशोरी के पिता ने निगोहां थाने में आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म व पास्को एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज करा दी है।
इंस्पेक्टर कैलाश नाथ यादव के मुताबिक, निगोहां निवासी किसान पत्नी, बेटे व दो बच्चियों के साथ रहता है।
किसान अपनी पत्नी के साथ शनिवार को रिश्तेदार की शादी में पड़ोस के गांव में गए थे। घर पर बेटा व दोनों बेटियां अकेले थी।
रात में तीनों बरामदे में सो रहे थे। बड़ी बेटी के मुताबिक देर रात करीब दो बजे गांव का दीपक (25) दबे पांव आया और उसके साथ अश्लील हरकतें शुरू कर दी।
विरोध करने पर दीपक ने मुंह दबा कर दुष्कर्म किया। शोर सुनकर पीड़िता की छोटी बहन की नींद टूट गई।
दोनों बहनों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर ग्रामीण किसान के घर की ओर भागे। लोगों के आने की आहट पाकर आरोपी फरार हो गया।
दोनों बहनों ने गांव के पूर्व प्रधान को आपबीती सुनाई। पूर्व प्रधान ने फोन कर पीड़िता के माता-पिता व पुलिस को सूचना दी।
रविवार सुबह पिता ने थाने पहुंचकर दीपक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी। इंस्पेक्टर का कहना है कि आरोपी की तलाश पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं।