फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   rape with girl in railway's godam

मुंह में कपड़ा ठूंसा,हाथ-पैर बांधे फिर किया लड़की का रेप

Thu, 25 Jun 2015 08:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,कानपुर
ब्यूरो/अमर उजाला,कानपुर Updated Thu, 25 Jun 2015 08:55 AM IST
विज्ञापन
rape with girl in railway's godam

कानपुर के बाबूपुरवा में मंगलवार देर रात रेलवे गोदाम में सोई दस साल की बच्ची से मुंह में कपड़ा ठूंस रेप किया गया।पत्नी के गांव जाने पर चौकीदार पिता उसे और उसकी छोटी बहन को साथ लेकर ड्यूटी पर आया था।

विज्ञापन


दोनों को गोदाम में सुलाने के बाद उसने ड्यूटी शुरू की। लौटा तो घटना की जानकारी हुई। पुलिस ने पिता की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की और आरोपी कीमैन को गिरफ्तार भी कर लिया है। बाबूपुरवा स्थित रेलवे गोदाम का चौकीदार परिवार समेत रेलवे कॉलोनी में रहता है। परिवार में पत्नी और दो बेटियां हैं। बड़ी दस साल और छोटी आठ साल की है।
विज्ञापन


चौकीदार ने बताया कि मंगलवार को उसकी पत्नी गांव गई थी। नाइट शिफ्ट होने के चलते वह दोनों बेटियों को लेकर ड्यूटी पर आया। बेटियों को गोदाम में सुला दिया और खुद आसपास राउंड लगाने चला गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुंह में ठूंसा था कपड़ा,अचेत पड़ी थी लड़की

rape with girl in railway's godam

देर रात वापस लौटा तो गोदाम का नजारा देख पैरों तले की जमीन खिसक गई। बड़ी बेटी अचेत पड़ी थी। मुंह में कपड़ा भी ठूंसा था और हाथ-पैर रस्सी से बंधे थे। बेटी के हाथ-पैर खोल पानी डालकर जगाया तो वह होश में आई।

तब बेटी ने उसे आपबीती सुनाई। बाबूपुरवा एसओ रामवीर यादव ने बताया कि आरोपी को रेलवे ट्रैक के पास गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में उसने अपना नाम जगदेव और फतेहपुर बिंदकी का निवासी बताया है।

उसके खिलाफ नाबालिग से दुष्कर्म की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।इधर एफआईआर दर्ज होने के बाद आरोपी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की भी तैयारी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed