फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   rape with a mentally challenged girl

लड़की को बिस्कुट और चाट खिलाने के बाद किया रेप

Wed, 17 Feb 2016 11:56 AM IST
Updated Wed, 17 Feb 2016 11:56 AM IST
विज्ञापन
rape with a mentally challenged girl

सोहरामऊ स्थित ननिहाल गई मोहनलालगंज की मानसिक मंदित किशोरी को बिस्कुट का लालच देकर पड़ोसी ने दुष्कर्म किया। उसे बेहोशी की हालत में गांव के बाहर झाड़ियों में फेंककर आरोपी भाग निकला।

विज्ञापन


किशोरी की तलाश करते हुए परिजन मौके पर पहुंचे और उसे अस्पताल ले गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश जुटी है।

किशोरी छह फरवरी को अपनी चाची के साथ ननिहाल सोहरामऊ आईं थी। सोमवार देर शाम किशोरी बच्चों के साथ घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला युवक उसे बिस्कुट दिलाने का लालच देकर अपने साथ ले गया।

विज्ञापन

बलात्कार करने से पहले चाट भी ‌खिलाई

rape with a mentally challenged girl

उसने किशोरी को गांव के बाहर एक दुकान पर चाट खिलाई। अंधेरा होने पर वह किशोरी को गांव के बाहर बाग में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

इसके बाद किशोरी को बेहोशी की हालत में झाड़ी में छोड़कर फरार हो गया। उधर देर रात तक जब किशोरी घर नहीं पहुंची तो परिवारीजनों ने उसकी तलाश शुरू की। रात करीब दस बजे लोगों ने किशोरी के रोने की आवाज सुनी तो मौके पर पहुंचे।

परिवारीजन उसे अर्ध बेहोशी की हालत में अस्पताल ले गए। होश में आने पर किशोरी ने आरोपी युवक के बारे में बताया। घटना की जानकारी होने पर किशोरी के माता-पिता भी गांव पहुंचे।

इसके बाद सोहरामऊ थाने में युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। सोहरामऊ थानाध्यक्ष उत्तम सिंह ने बताया कि बच्ची की हालत गंभीर है। उन्होंने बताया कि आरोपी युवक की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed