फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Rape of a girl in a park

आधी रात को बाग में ले जाकर लड़की के साथ किया दुष्कर्म

Mon, 25 May 2015 09:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ Updated Mon, 25 May 2015 09:38 AM IST
विज्ञापन
Rape of a girl in a park

गोर्साइंगंज क्षेत्र में शनिवार देर रात घर में सो रही किशोरी का मुंह दबाकर दरिंदा उसे बाग में ले गया, जहां उससे संग दुष्कर्म किया। चीख पुकार सुनकर बाग मालिक को आता देख दरिंदा भाग निकला। परिवारवालों किशोरी को बेसुध हालत में घर लाए। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। साथ ही किशोरी को मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, गोसाईंगंज निवासी एक गांव निवासी किशोरी अपने भाई संग रहती है। उसके मां-बाप दिल्ली में मजदूरी करते हैं। शनिवार रात करीब दो बजे किशोरी घर के बाहर चारपाई पर सो रही थी। आरोप है कि गांव का रामशंकर उसका मुंह दबाकर बाग में ले गया और दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


चीख पुकार सुनकर बाग मालिक बुधानी व उसकी पत्नी की आंख खुल गई। यह देख आरोपी भाग निकला। जानकारी पर पहुंचे भाई उसे घर ले आया। इसके बाद किशोरी ने आपबीती सुनाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

नशीला पाउडर सुंघाकर किया था बेहोश

Rape of a girl in a park

भाई ने की सूचना पर पहुंची सीओ बबिता सिंह ने छानबीन की। भाई की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लिया है। पीड़िता के  भाई ने बताया कि बाग मालिक बुधानी के यहां आरोपी रामशंकर बाग की रखवाली करता था। घटना के बाद बाग मालिक ने पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस बाग मालिक से पूछताछ कर रही है।  

पीड़ित किशोरी का आरोप है कि आरोपी रामशंकर करीब दो बजे घर पहुंचा था और उसे जबरन उठाने की कोशिश की। विरोध पर उसका मुंह दबा दिया। इसके बाद कोई नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed