फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   rape and gangrape in uttar pradesh

UP में फिर दरिंदगी, अब दिल्ली की लड़की से रेप

Sat, 28 Jun 2014 02:19 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 28 Jun 2014 02:19 PM IST
विज्ञापन
rape and gangrape in uttar pradesh

दिन-ब-दिन बढ़ रहीं बलात्कार की घटनाओं ने यूपी को बदनाम कर रखा है। सरकार के लाख प्रयास करने के बाद भी यूपी में जंगलराज खत्म नहीं हो रहा है।

विज्ञापन


प्रदेश के अलग-अलग जिलों में रेप और गैंगरेप की घटनाओं ने एक बार फिर यह सवाल खड़े कर दिए कि क्या वाकई यूपी बहू-बेटियों के लिए सुरक्षित नहीं है?

फतेहपुर में जहां दिल्ली की एक लड़की के साथ गैंगरेप हुआ वहीं, गोंडा में एक महिला के साथ उस वक्त रेप हुआ जब वह घर के बाहर सो रही थी।

ट्रेन में साथ गए और फिर किया गैंगरेप

rape and gangrape in uttar pradesh

‌फतेहुपर में ट्रेन में साथ चलने के बहाने एक युवती के साथ बृहस्पितवार रात को गैंगरेप हुआ।

पुलिस के मुताबिक, आरोपियों से दिल्ली के पहाड़गंज इलाके की रहने वाली पीड़िता की मुलाकात बुधवार को पहाड़गंज में हुई थी, उन्होंने पीड़िता को उनके साथ ट्रेन में चलने का प्रलोभन दिया।

जब पीड़िता संग दोनों आरोपी फतेहपुर पहुंचे, तो उन्होंने पीड़िता को एक सूनसान जगह लेक जाकर गैंगरेप किया। आरोपियों ने उसे कुछ नशीला पदार्थ भी सुंघाया और ‌फतेहपुर रेलवे हॉस्पिटल पास छोड़कर भाग निकले।

जीआरपी पुलिस बृजेश यादव के मुताबिक, पीड़िता बेहोशी की हालत में पाई गई थी,‌ जिसे डफरिन अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने कंप्लेन दर्ज कर ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बाहर सो रही महिला के साथ हुआ रेप

rape and gangrape in uttar pradesh

गोंडा जिले के खड़गपुर इलाके में एक 25 वर्षीय महिला के साथ उस वक्त रेप हुआ जब वह घर के बाहर सो रही थी।

गोंडा एसपी भरत सिंह यादव ने बताया कि महिला के साथ रेप करने वाले की पहचान ननके यादव के रूप में हुई है, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

महिला को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया गया है और जल्द ही उसके बयान के आधार पर पुलिस कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed