फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ramchander verma accused of shooting groom in lakhimpurkheri arrested by police

द्वारपूजा के दौरान दूल्हे को गोली मारने वाला दोस्त गिरफ्तार

Wed, 02 May 2018 02:21 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 02 May 2018 02:21 AM IST
विज्ञापन
ramchander verma accused of shooting groom in lakhimpurkheri arrested by police
इनसेट में आरोपी रामचंद्र, वीडियो फुटेज में गोली चलाते आरोपी।

लखीमपुर खीरी में द्वारचार के वक्त हर्ष फायरिंग में दूल्हे सुनील वर्मा की मौत के आरोपी रामचंद्र वर्मा को मंगलवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के पास हत्या में इस्तेमाल रिवॉल्वर भी बरामद कर ली है।

विज्ञापन


बताते चलें कि सीतापुर के महोली थाना क्षेत्र के गांव हाजीपुर निवासी राधेश्याम के बेटे सुनील की रविवार शाम बारात रवींद्र कुमार वर्मा के घर गई थी। द्वारपूजा के दौरान दुल्हे के दोस्त रामचंद्र ने रिवॉल्वर से हर्ष फायरिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन


एक गोली सुनील के सीने में जा लगी। हादसे के बाद रामचंद्र मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों ने जब तक सुनील को जिला अस्पताल पहुंचाया उसकी मौत हो चुकी थी। हत्या का खुलासा घटना की वीडियो रिकॉर्डिंग से हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिस वक्त दूल्हे को गोली लगी लोग समझ ही नहीं पाए कि आखिर हुआ क्या है। मौके की वीडियो रिकॉर्डिंग में दिखा कि रामचंद्र ने बड़े ही शातिराना अंदाज में गोली चलाई और रिवॉल्वर को फिर से अंदर रख लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed