फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   railway group d exam, fraud candidate arrestted.

'मुन्ना भाई' के अंगूठे में हुआ कैमिकल लोचा

Mon, 10 Nov 2014 09:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 10 Nov 2014 09:21 AM IST
विज्ञापन
railway group d exam, fraud candidate arrestted.

रविवार को आयोजित हुई उत्तर रेलवे और पूर्वोत्तर रेलवे की ग्रुप डी की भर्ती परीक्षा में बिहार के मुन्ना भाइयों ने सेंध लगा दी। रुपये लेकर परीक्षा देने वाले इन मुन्ना भाइयों के पकड़े जाने पर रेलवे में खलबली मच गई।

विज्ञापन


आनन फानन में इसकी रिपोर्ट रेलवे बोर्ड भेजी गई। असल अभ्यर्थी की जगह परीक्षा देते हुए चार मुन्ना भाइयों को पकड़ा गया।

इसमें एक हजरतगंज, एक गोमतीनगर, एक आलमाबाग और एक मुन्ना भाई नाका में स्थित परीक्षा केंद्र में परीक्षा देते हुए पकड़ा गया।

इन चारों मुन्ना भाइयों को पुलिस के हवाले किया गया है जहां उनसे पुलिस पूछताछ कर रही है। पकड़े गए चारों मुन्ना भाई बिहार के रहने वाले हैं। पकड़े गए चारों मुन्ना भाइयों से पुलिस देर शाम तक पूछताछ कर रही थी।
विज्ञापन


उत्तर और पूर्वोत्तर रेलवे की ग्रुप डी की भर्ती परीक्षा लखनऊ में रविवार को हुई। यहां नाका स्थित गुरुनानक गर्ल्स इंटर कॉलेज में बिहार के जावत क्षेत्र का रहने वाला मुन्ना भाई अविनाश कुमार कुशवाहा पटना के लवलेश कुमार की जगह परीक्षा देने आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां अंगूठे का निशान लगाते हुए उस पर लगा केमिकल छूट गया। मौके पर तैनात रेलवे अधिकारियों ने उसे पकड़ लिया और पूछताछ की। पूछताछ में उसने बताया कि वह छह बार कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षा दे चुका है।

पेपर साल्व करने के लिए 20 हजार रुपए

railway group d exam, fraud candidate arrestted.

पेपर सॉल्व करने के लिए 20 हजार रुपये लिये थे। उधर आलमबाग के स्वतंत्र डिग्री कॉलेज से असल अभ्यर्थी राजेश कुमार यादव के स्थान पर नालंदा बिहार के रहने वाले मुन्ना भाई श्याम सुंदर को परीक्षा देते हुए गिरफ्तार किया गया।

रेलवे ग्रुप डी की परीक्षा के दौरान हजरतगंज स्थित रॉयल पीजी कॉलेज परीक्षा केंद्र से पटना निवासी सतोष कुमार चौधरी को परीक्षा देते हुए पकड़ा गया। संतोष चौधरी गोरखपुर निवासी अभ्यर्थी हरेंद्र यादव की जगह परीक्षा दे रहा था।

हरेंद्र यादव की जगह अपनी फोटो प्रवेश पत्र पर लगाकर संतोष कुमार चौधरी परीक्षा दे रहा था। परीक्षक ने जब अपने हाथ में रखे हुए उपस्थिति पत्रिका से मिलान किया तो फोटो अलग निकली।

इसके बाद रेलवे ने पुलिस को सूचना देकर संतोष कुमार चौधरी को पकड़वा दिया। वहीं , गोमतीनगर के छोटा भरवारा स्थित एसडीएनएस पब्लिक स्कूल से मुंगेर के रहने वाले मुन्ना भाई सुनील कुमार को परीक्षा देते हुए पकड़ लिया।

सुनील कुमार पटना निवासी अभ्यर्थी राजीव कुमार के स्थान पर परीक्षा दे रहा था। पूर्वोत्तर रेलवे भर्ती सेल के चेयरमैन एके सिंह के मुताबिक रेलवे ने मुन्ना भाइयों को पुलिस के हवाले कर दिया है। जहां उनके सिंडिकेट के बारे में पूछताछ चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed