फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   property dealers threatens to occupied land in lucknow.

प्रॉपर्टी डीलरों की गुंडई: जमीन कब्जाने के लिए लोगों पर दागी गोलियां, पुलिस पर हमला, सात गिरफ्तार

Fri, 18 May 2018 01:23 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 18 May 2018 01:23 AM IST
विज्ञापन
property dealers threatens to occupied land in lucknow.
पुलिस की गिरफ्त में आए बदमाश। - फोटो : amar ujala

एक तो चोरी ऊपर से सीनाजोरी, कुछ ऐसे ही दबंग तेवरों के साथ प्रॉपर्टी डीलरों ने बंथरा में बुधवार रात जमकर उत्पात किया। असलहों से लैस होकर जमीन कब्जाने पहुंचे प्रॉपर्टी डीलरों का जब स्थानीय लोगों ने विरोध किया तो उन्होंने गोलियां दागनी शुरू कर दी।

विज्ञापन


दरोगा व सिपाहियों से हाथापाई की, उन्हें खदेड़ दिया। तीन गाड़ियों से फोर्स लेकर पहुंचे थानेदार ने घेराबंदी करके सात हमलावरों को गिरफ्तार करके अवैध असलहे बरामद किए। प्रधान व उसके कई साथी फरार हो गए। पुलिस ने मौके पर मिली दो कार व चार बाइक कब्जे में लीं और संगीन धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की।
विज्ञापन


फॉर्म हाउस पर धावा, खनन कराया फिर प्लॉटिंग
अपर पुलिस अधीक्षक नगर पूर्वी सर्वेश कुमार मिश्र ने बताया कि बंथरा के गांव मवई पड़ियाना के प्रधान राजेंद्र यादव व उसके भाई कामेंद्र यादव के नेतृत्व में असलहों से लैस प्रॉपर्टी डीलरों ने बुधवार रात बलविंदर सिंह के फार्म हाउस पर धावा बोला।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्हें डरा-धमकाकर जबरन मिट्टी का खनन कराया और गांव के मिश्रीलाल व उसके भतीजे वीरपाल की जमीन पर अपनी प्लॉटिंग तक सड़क का निर्माण कराने लगे। इसकी भनक लगने पर चाचा-भतीजे ने परिवारीजनों के साथ जाकर विरोध जताया। इस पर प्रॉपर्टी डीलरों ने उन्हें खदेड़ने के साथ फायरिंग कर दी। मिश्रीलाल ने पुलिस कंट्रोल रूम फोन किया। इलाके के दरोगा विनोद कुमार दो सिपाहियों को लेकर मौके पर पहुंचे। प्रॉपर्टी डीलरों ने उनसे गालीगलौज के साथ हाथापाई शुरू कर दी। हमलावरों से घिरे दरोगा ने थाने को हालात की जानकारी देने के साथ अतिरिक्त फोर्स की मांग की।

कसा शिकंजा, दबोचे गए बदमाश, भाग निकला ग्राम प्रधान

property dealers threatens to occupied land in lucknow.

सूचना पर थानाध्यक्ष बलवंत शाही, उपनिरीक्षक राजवंत सिंह, बद्रीराम, अरुण प्रताप सरोज, आरक्षी ओमप्रकाश, चंद्रशेखर, प्रदीप कुमार, मोहित, लतीश, धीरज, कमलेश चंद्र पांडेय, घसीटे व होमगार्ड निर्मल कुमार को लेकर मौके पर पहुंचे। तीन गाड़ियों से पहुंची पुलिस टीम ने घेराबंदी करके गांव मवई पड़ियाना निवासी कामेंद्र कुमार यादव, अरविंद कुमार रावत, अनिल कुमार, कैलाश, काकोरी के उदैत खेड़ा मौदा निवासी संजय सिंह, रामनरायन यादव व गांव दिधिया निवासी शुभम गौतम को गिरफ्तार किया।

उनके कब्जे से दो तमंचा, दो अद्धी बंदूक, कारतूस, खोखे व 11 मोबाइल बरामद हुए। मौके पर मिली दो कार व चार बाइक पुलिस ने कब्जे में लीं। थानाध्यक्ष का कहना है कि प्रधान राजेंद्र यादव अपने कई साथियों समेत फरार हो गया। उसकी तलाश की जा रही है। एसएसपी ने दबंगों को गिरफ्तार करने वाली टीम को पांच हजार रुपये इनाम की घोषणा की है।

ये था मामला
थानाध्यक्ष बलवंत शाही ने बताया कि प्रधान राजेंद्र यादव के करीबी रिश्तेदार काकोरी के उदैत खेड़ा निवासी संजय सिंह ने मवई पड़ियाना में प्लॅाटिंग की और मिश्रीलाल व वीरपाल की जमीन से रास्ता बनाने की फिराक में था। संजय सिंह ने राजेंद्र, उसके भाई कामेंद्र व अन्य साथियों को लेकर बलविंदर सिंह के फार्म हाउस पर धावा बोला। उसने सरकारी कार्य के लिए खनन की इजाजत ले रखी थी। बलविंदर को धमकाकर फॉर्म हाउस से खनन कराया और रात को मिश्रीलाल व वीरपाल की जमीन पर जबरन मिट्टी डालकर सड़क बनाने में जुटे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed