फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   power connection disconnected because of challan on not wearing mask.

लखनऊ: बिजली कर्मी का चालान कटने पर काट दी पुलिस चौकी की बिजली

Wed, 21 Apr 2021 07:39 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 21 Apr 2021 07:39 PM IST
विज्ञापन
power connection disconnected because of challan on not wearing mask.

लखनऊ के नगराम में हरदोईया नहर रेगुलेटर पर मास्क चेकिंग के दौरान एक बिजली कर्मी का चालान काटने से नाराज बिजली कर्मी ने पुलिस चौकी हरदोईया की ही बिजली काट दी।

विज्ञापन


नगराम पुलिस के उपनिरीक्षक प्रेमलाल सिंह इलाके के हरदोईया नहर रेगुलेटर पर मास्क न लगाने वालों की चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान लेसा के सेस खंड तृतीय समेसी उपकेंद्र का एक बिजली कर्मी अंगद किसी बिजली उपभोक्ता के यहां की बाधित आपूर्ति ठीक करने बाइक से जा रहा था।
विज्ञापन


हरदोईया नहर पुल पर मौजूद दरोगा के इशारे पर पुलिस कर्मी ने बाइक रोक ली। बिजली कर्मी अंगद का आरोप है कि वह मास्क लगाए हुए था और साथ ही  बिजली विभाग से मिला हेल्मेट भी पहने था। अपने को बिजली कर्मी बताने के बावजूद उसका चालान कर जुर्माना वसूल लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजली कर्मी के अनुसार, हरदोईया चौकी पर कई माह का बिजली बिल बकाया है। इस बाबत नगराम थाना प्रभारी मो. अशरफ का कहना है कि संबंधित दरोगा को हिदायत दी गई है, कि आगे से बिजली कर्मियों के साथ ऐसा व्यवहार न किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed