फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Police will interrogate with two people in parth srivastav suicide case.

लखनऊ: दोस्तों को अंतिम मैसेज ‘गुड बाय भाई’ भेजकर पार्थ ने लगाई फांसी, आरोपियों से आज होगी पूछताछ

Mon, 24 May 2021 12:35 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 24 May 2021 12:35 PM IST
सार

पार्थ श्रीवास्तव सुसाइड मामले में चार दिन बाद मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले के आरोपियों से आज पूछताछ की जाएगी। इस दौरान पार्थ के फोन से कुछ और बातों का खुलासा हुआ है।

विज्ञापन
Police will interrogate with two people in parth srivastav suicide case.
पार्थ श्रीवास्तव - फोटो : amar ujala

विस्तार

सोशल मीडिया एजेंसी बेसिल में काम करने वाले पार्थ श्रीवास्तव के सुसाइड के मामले में कई राज सामने आए हैं। पार्थ ने खुदकुशी करने के पहले पूरी रात अपने दोस्तों के साथ चैटिंग की थी। इस दौरान दोस्तों को अंतिम मेसेज भेजा जिसमें उसने ‘गुड बाय भाई’ लिखा था। इसके बाद उसने खुदकुशी की।

विज्ञापन


इस मामले में चार दिन बाद पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया जिसमें दो वरिष्ठ सहयोगियों को आरोपी बनाया गया था। पुलिस इस मामले में दोनों आरोपियों से रविवार को पूछताछ नहीं कर सकी। सोमवार को दोनों को थाने बुलाया गया है।
विज्ञापन


दो दिन की पड़ताल में पुलिस के सामने कई राज आए हैं। इसमें पार्थ के सुसाइड करने वाली रात में चैटिंग करने की पुष्टि हुई है। इस दौरान उसने रात को अपने दोस्तों को मेसेज भेजा था जिसमें लिखा था गुड बाय भाई। कई दोस्तों ने रिप्लाई की तो पार्थ ने जवाब में लिखा कि जस्ट लीविंग। पार्थ के दोस्त और रिश्तेदारों ने सोशल मीडिया पर जस्टिस फॉर पार्थ का कैम्पेन शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, पार्थ के दोस्त, रिश्तेदार और परिजनों को इस बात पर अभी तक भरोसा नहीं हो पा रहा है कि आखिर पार्थ जैसा लड़का ऐसा कदम कैसे उठा सकता है। पार्थ ने सुसाइड करने से पहले सुबह 4:56 पर अपने दोस्तों को मेसेज लिखा। कई दोस्तों से उसके खुदकुशी से पहले काफी देर तक बात करने के प्रमाण भी मिले हैं। एक दोस्त को लिखा कि, अगर कोई गलती हुई होगी तो माफ कर देना भाई। एक दोस्त को सुसाइड से एक दिन पहले 3 हजार रुपये ट्रांसफर भी किए, मदद करने के बाद पार्थ ने लिखा कि कोई बात नहीं...। पार्थ की दोस्तों से हुई चैटिंग की पुलिस जांच कर रही है।

दोनों वरिष्ठ सहयोगियों से होगी पूछताछ

प्रभारी निरीक्षक इंदिरानगर अजय प्रकाश त्रिपाठी के मुताबिक, पार्थ श्रीवास्तव के दो पेज के सुसाइड नोट में कई नाम दर्ज हैं। इनमें पार्थ ने पुष्पेंद्र सिंह और शैलजा पर गंभीर आरोप लगाए थे। पार्थ ने सुसाइड नोट में अभय, महेंद्र के नाम का भी जिक्र किया है।

पार्थ ने आत्महत्या से पहले ट्वीट किया था, जिसमें उसने अपनी मौत के लिए दो वरिष्ठ सहयोगियों को जिम्मेदार ठहराया था। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक, दोनों आरोपी वरिष्ठ सहयोगियों से पूछताछ के लिए सोमवार को थाने बुलाया गया है। पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed