पुलिस ने की बेरहमी की सारी हदें पार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर कलां थाना क्षेत्र के संदना गांव में मारपीट के एक मामले में शनिवार शाम दबिश देने गई पुलिस टीम ने एक महिला की पिटाई कर दी।
इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। नाराज लोगों ने गांव के बाहर श्ाव रख्ा प्रदर्शन किया। पुलिस महिला की गिरने से मौत होने की बात कह रही है।
एसपी राजेश कृष्ण का कहना है कि मामले में आरोपी दरोगा व दो सिपाहियों को लाइन हाजिर किया गया है। जांच एएसपी दक्षिणी जगदीप सिंह को दी गई है।
जमीन पर कब्जे को लेकर था विवाद
संदना के विद्यासागर का गांव के ही रामसागर से जमीन पर कब्जे को लेकर विवाद चल रहा है। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में शनिवार को मारपीट हुई।
विद्या सागर ने रामपुर कलां थाने में तहरीर दी। उपनिरीक्षक हरिवंश शुक्ल पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे तो दोनों पक्ष के लोग भाग गए।
पुलिस के जाते ही दोनों पक्ष फिर आपस में उलझ गए। जानकारी पाकर पुलिस टीम दोबारा गांव पहुंच गई।
पुलिस को देखते ही दोनों पक्ष फिर निकल भागे, लेकिन इस बार सिपाही पीछा करते हुए रघुनाथ सिंह के घर पहुंच गए।
तीन पुलिसकर्मी लाइन हाजिर
रघुनाथ की पत्नी गायत्री देवी (55) ने दरवाजा खोला। पति रघुनाथ सिंह का आरोप है कि विवाद से नाराज पुलिस कर्मियों ने गायत्री की पिटाई की।
इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। एसपी ने बताया कि दरोगा हरिबंश कुमार शुक्ला, सिपाही साजिद अली व रीना गुप्ता को लाइन हाजिर कर दिया है।