फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   police releases child labourers in lucknow

लखनऊ की इन दुकानों और रेस्टोरेंट से मुक्त करवाए गए बाल मजदूर

Fri, 27 May 2016 02:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 27 May 2016 02:39 PM IST
विज्ञापन
police releases child labourers in lucknow
डेमो प‌िक

लखनऊ में बाल श्रमिकों का उपयोग सस्ती वर्कफोर्स के रूप में खुलेआम जारी है। बृहस्पतिवार को चाइल्ड लाइन और श्रम विभाग ने पुलिस के संग इंदिरानगर व तालकटोरा औद्योगिक क्षेत्रों में कार्रवाई कर 11 बच्चों को बाल मजदूरी से मुक्त कराया। बाल कल्याण समिति ने बच्चों को राजकीय बाल गृह मोहान रोड भेजने का आदेश दिया है।

विज्ञापन


पिछले दिनों बाल श्रम पर सुस्त कार्रवाई के चलते श्रम विभाग के 13 इंस्पेक्टरों को प्रतिकूल प्रविष्टियां दी गई थीं। साथ ही डीएम ने पूरे महीने बाल श्रम रोकने का अभियान चलाने का निर्देश दिया था। 
विज्ञापन


श्रम विभाग और चाइल्ड लाइन ने पुलिस की सहायता से दो टीमें बनाईं और राजाजीपुरम तालकटोरा और इंदिरानगर के लेखराज मार्केट में निरीक्षण किया। यहां खाने-पीने की दुकानों, गैराज और फर्नीचर की दुकानों में 14 साल से छोटे बच्चे काम करते पाए गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन बच्चों को यहां से मुक्त कराया गया और चाइल्ड लाइन लाया गया। बाल कल्याण समिति ने इनका मेडिकल कराने के आदेश दिए हैं। अगर ये 14 साल से छोटे पाए गए तो दुकान वालों पर मुकदमा दर्ज करवाया जाएगा।

इन बच्चों को कराया मुक्त

police releases child labourers in lucknow

राजाजीपुरम तालकटोरा औद्योगिक क्षेत्र :
- नॉवल्टी स्टोर चेस्ट ऑफ चाइना से नगराम निवासी सूरज (11) को मुक्त कराया गया 
- राहुल वेज कॉर्नर पर सीतापुर के शहरेआलम (12) और सूफियान (13) काम करते मिले 
- जस्ट इन रेस्टॉरेट पर लेखराज मार्केट में सूफियान (13) को छुड़ाया गया 
- न्यू श्रीराम मिष्ठान भंडार पर अंकित (13) काम करता मिला 
- मिश्रा फर्नीचर हाउस से दिलशाद (11) को मुक्त कराया गया

ताल कटोरा से :
- आदि रिपेयरिंग सेंटर से अजीम (11) और आसिफ (11) मुक्त कराए गए
- एनवी फूड कॉर्नर से धीरज (12) और अभिषेक  (13) को मुक्त कराया गया
- न्यू किशोर ऑटोमोबाइल से नीरज (12) काम करता मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed