फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Police men alleged each other for taking bribe in Lucknow girl.

कैब चालक की पिटाई: 10 हजार रुपये रिश्वत लेने के मामले में इंस्पेक्टर-दरोगा भिड़े, कमिश्नर बोले- सख्त कार्रवाई करेंगे

Wed, 04 Aug 2021 01:50 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 04 Aug 2021 01:50 PM IST
सार

मामला तूल पकड़ने पर इंस्पेक्टर कृष्णानगर महेश दुबे ने कैब चालक से वसूली के मामले में भोलाखेड़ा चौकी इंचार्ज हरेंद्र कुमार यादव समेत चार पुलिसकर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट तैयार कर एसीपी व एडीसीपी (मध्य) जरिए पुलिस कमिश्नर को भेजी है। इस पर भोलाखेड़ा चौकी इंचार्ज हरेंद्र यादव ने इंस्पेक्टर पर फंसाने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Police men alleged each other for taking bribe in Lucknow girl.
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

युवती से पिटाई मामले में चालक सआदत अली सिद्दीकी से कैब छोड़ने के एवज में 10 हजार रुपए घूस लेने के मामले में इंस्पेक्टर कृष्णानगर महेश दुबे और भोला खेड़ा चौकी इंचार्ज हरेंद्र यादव भिड़ गए हैं। दोनों एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं।

विज्ञापन


दरअसल मामला तूल पकड़ने पर इंस्पेक्टर कृष्णानगर महेश दुबे ने कैब चालक से वसूली के मामले में भोलाखेड़ा चौकी इंचार्ज हरेंद्र कुमार यादव समेत चार पुलिसकर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट तैयार कर एसीपी व एडीसीपी (मध्य) के जरिए पुलिस कमिश्नर को भेजी है।
विज्ञापन


इस पर भोलाखेड़ा चौकी इंचार्ज हरेंद्र यादव ने इंस्पेक्टर पर फंसाने का आरोप लगाया है। हरेंद्र का कहना है कि उन्होंने चालक से कोई घूस नहीं ली थी और कैब को इंस्पेक्टर के कहने पर छोड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि कृष्णानगर में युवती द्वारा जमकर पीटने के बाद कैब चालक को ही हवालात में डालने और फिर कोतवाली पहुंचे चालक के दो भाइयों को भी बंद करके शांतिभंग में तीनों पर कार्रवाई करने के बाद कैब छोड़ने के नाम पर दस हजार रुपये वसूलने के मामले की शुरुआती जांच में कई पुलिसकर्मी दोषी पाए गए हैं। पुलिस कमिश्नर ने जांच रिपोर्ट मिलने पर इन पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।

विभागीय जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी

इस मामले में पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर का कहना है कि पुलिसकर्मियों पर लगे आरोपों की रिपोर्ट कृष्णानगर इंस्पेक्टर ने एसीपी आलमबाग व एडीसीपी (मध्य) को सौंपी है। इसमें कोतवाली में नाइट ड्यूटी पर मौजूद कुछ पुलिसकर्मियों को दोषी पाया गया है। रिपोर्ट आने पर इन पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभागीय जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed