{"_id":"5feaae1f8ebc3e3d723f8888","slug":"police-encounter-with-goons-looted-a-jewellers-in-amethi","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराफा व्यवसायी से लूट की घटना को अंजाम देकर भाग रहे बदमाशों और पुलिस में मुठभेड़, दो घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सराफा व्यवसायी से लूट की घटना को अंजाम देकर भाग रहे बदमाशों और पुलिस में मुठभेड़, दो घायल
Tue, 29 Dec 2020 09:48 AM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमेठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमेठी
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 29 Dec 2020 09:48 AM IST
विज्ञापन
मुठभेड़ के बाद का एक दृश्य।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी में सोमवार शाम दुकान बंद कर अपने घर जा रहे सराफा व्यवसायी की आंखों में मिर्च झोंककर बदमाशों ने उससे 50 हजार रुपये व जेवरों से भरा बैग लूट लिया।
विज्ञापन
घटना के बाद सक्रिय हुई पुलिस ने मुसाफिरखाना थाना क्षेत्र के पास रसूलाबाद के जंगल में बदमाशों से हुई मुठभेड़ में उन्हें घायल कर गिरफ्तार कर लिया।
मुठभेड़ में दो बदमाश सहित एसओजी विनोद यादव घायल हो गए हैं। उनके हाथ में गोली लगी है जबकि दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी है। सभी का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
लूट की घटना सोमवार को तब हुई जब सराफा व्यवसायी मो. फैसल दुकान बंद कर शाम को घर जा रहे थे तभी उनकी आंखों में मिर्च झोंककर बदमाशों ने उनसे 50 हजार रुपये व जेवरों भरा बैग लूट लिया।
विज्ञापन
पुलिस को बदमाशों के पास से लूट का सामान और असलहे बरामद हुए हैं।