{"_id":"5ff062948ebc3e3c715973fa","slug":"police-arrested-four-for-theft-in-judge-and-deputy-sp-s-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ: चोरी की मूर्तियों के साथ चार गिरफ्तार, पुलिस ने तीन चोरियों का किया खुलासा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
लखनऊ: चोरी की मूर्तियों के साथ चार गिरफ्तार, पुलिस ने तीन चोरियों का किया खुलासा
Sat, 02 Jan 2021 05:39 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 02 Jan 2021 05:39 PM IST
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आए अपराधी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीजीआई पुलिस ने ऐसे गिरोह का खुलासा किया, जिसने आशियाना इलाके में रहने वाले जज और रिटायर डिप्टी एसपी के घर लाखों रुपये का सामान उड़ाया था। पुलिस ने चार शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। वहीं उनके पास से चोरी की गई बेशकीमती पीतल व कांसे की मूर्तियां बरामद की हैं।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, इन चोरों ने तीन वारदातों को अंजाम दिया था। प्रभारी निरीक्षक पीजीआई आशीष द्विवेदी के मुताबिक, पकड़े गए चोरों में मड़ियांव के आईआईएम रोड निवासी शराफत मियां, सालेहनगर रुचिखंड का राहुल उर्फ लंगड़ा, निजामपुर चिनहट का रघुवीर पांडेय, बंदरियाबाग का अब्दुल शामिल है।
विज्ञापन
इन चोरों ने दिसंबर में आशियाना क्षेत्र में रहने वाले जज और रिटायर्ड डिप्टी एसपी के घर ताला तोड़कर चोरी की थी। पुलिस ने उनके पास से 11 पीतल व कांसे की मूर्ति और दो सोने के कड़े बरामद किए। बरामद समान की कीमत करीब दो लाख रुपये हैं। पुलिस के मुताबिक, इन चोरों ने इलाके में तीन वारदातों को अंजाम दिया था।
विज्ञापन
चोरी का समान खरीदने वाला घर से गायब
सामान चोरी करने के बाद वह मड़ियांव इलाके के सीतापुर रोड निवासी एक स्वर्ण कारोबारी संतोष कुमार वर्मा को बेचते थे। पुलिस ने आरोपी सोनार के घर दबिश दी, लेकिन वह फरार चल रहा है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।