{"_id":"386cde802e9b0bfed3eb654ae8210256","slug":"poisoning-case-in-pushpak-train","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुष्पक में तीन यात्री हुए जहरखुरानी के शिकार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुष्पक में तीन यात्री हुए जहरखुरानी के शिकार
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 31 Jul 2013 12:19 AM IST
विज्ञापन
मुम्बई से आने वाली पुष्पक एक्सप्रेस में मंगलवार को जहरखुरानी का शिकार बने तीन यात्रियों को स्लीपर कोच में बेहोश पाया गया।
विज्ञापन
लखनऊ जंक्शन पर गाड़ी पहुंचने पर इन लोगों की जानकारी जीआरपी को दी गई।
जीआरपी ने इन यात्रियों को तत्काल बलरामपुर अस्पताल भेजा जहां दो को रात में होश आ गया।
चौकी इंचार्ज मो. इरशाद त्यागी ने बताया कि जहरखुरानी का शिकार यात्री ट्रेन के स्लीपर कोच एस-8 और एस-11 में सफर कर रहे थे।
शिकार हुए यात्रियों में शाहजहांपुर के मो. दिलशाद, गोंडा के अब्दुल हफीज और बलरामपुर के शमीम शेख शामिल हैं।
चौकी इंचार्ज ने बताया कि जिन दो यात्रियों को होश आया उन्होंने बताया कि एक व्यक्ति ने उनको औरेया में कोल्ड ड्रिंक पीने को दी।
उसे पीने के बाद क्या हुआ उनको कुछ याद नहीं। इन दो यात्रियों ने बताया कि उनके पास से 20 हजार रुपए और एक लैपटॉप गायब है।
इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।