{"_id":"62cd5f2752df065f046e9613","slug":"people-catch-a-couple-on-lucknow-airport-on-the-name-of-love-jehad","type":"story","status":"publish","title_hn":"Love Jihad: मुंबई से आए कपल को पुलिस ने लखनऊ एयरपोर्ट पर पकड़ा, लव जेहाद के नाम पर जमकर हुआ हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Love Jihad: मुंबई से आए कपल को पुलिस ने लखनऊ एयरपोर्ट पर पकड़ा, लव जेहाद के नाम पर जमकर हुआ हंगामा
Tue, 12 Jul 2022 09:07 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 12 Jul 2022 09:07 PM IST
सार
लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट पर एक कपल को लोगों ने पकड़ लिया और लव जेहाद के नाम पर जमकर हंगामा किया। दोनों को बाराबंकी पुलिस के हवाले कर दिया गया है।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विस्तार
बाराबंकी से करीब सप्ताह भर पहले भागे अलग-अलग समुदाय के युवक और लड़की को राजधानी के चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर पुलिस ने मंगलवार को पकड़ लिया। मौके पर मौजूद लड़की के पिता ने घर चलने की बात कही तो वह अपने बाप से ही भीड़ गई। इस मामले को लेकर एयरपोर्ट पर काफी देर तक ड्रामा चलता रहा। आखिर में बाराबंकी पुलिस दोनों को लेकर अपने साथ चली गई।
विज्ञापन
बताते हैं कि बाराबंकी जिले में जैदपुर थाना क्षेत्र के मुस्लिम लड़के और दसवीं कक्षा में पढ़ने वाली हिंदू लड़की के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। करीब सप्ताह भर पहले दोनों अपने घरों से भाग गए। इस मामले में 6 दिन पहले लड़की के पिता ने जैदपुर थाने में लड़के के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कराया था। मामले की जांच करते हुए पुलिस ने दोनों की तलाश शुरू की तो पता चला कि फहीम नामक युवक लड़की को लेकर मुंबई में अपनी रिश्तेदारी गया है और वहीं दोनों रह रहे हैं। यह जानकारी होने के बाद पुलिस ने युवक के परिजनों पर दबाव बनाया। जिसके बाद दबाव पड़ने पर मंगलवार को फहीम मुंबई से अपने साथ लड़की को लेकर वापस घर लौट रहा था।
विज्ञापन
इसी बीच पुलिस को उनके वापस लौटने की भनक लगी और जैदपुर पुलिस लड़की के परिवार वालों को लेकर राजधानी लखनऊ स्थित चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पहुंच गई। एयरपोर्ट पर लड़का लड़की को लेकर घर जाने के लिए कार में बैठ रहे थे। इसी बीच नजर पड़ने पर पुलिस और लड़की के परिजन उनके पास पहुंचे। जहां लड़की के पिता ने उसे गाड़ी से उतर कर अपने साथ घर चलने को कहा। लेकिन लड़की अपने परिवार वालों के साथ जाने को तैयार नहीं हुई। इसको लेकर काफी देर तक हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। इस दौरान लड़की का बाप अपनी बेटी को नाबालिक बता रहा था। जबकि वह खुद अपने को 19 वर्ष की बता रही थी। इस बीच घटना की सूचना सरोजनीनगर पुलिस को भी दी गई।
विज्ञापन
सूचना पाकर पहुंची सरोजनीनगर पुलिस ने पूरी जानकारी करने के बाद दोनों को बाराबंकी पुलिस के हवाले कर दिया। फिलहाल बाराबंकी की जैदपुर पुलिस दोनों को अपने साथ लेकर चली गई है। वहीं इस मामले को लव जिहाद से जोड़कर देखा जा रहा है। लड़की के परिवार वाले भी लव जिहाद का आरोप लगा रहे हैं। लड़की के पिता का कहना है कि आरोपी फहीम ने उसकी बेटी का ब्रेनवाश करा दिया। क्योंकि अब तक परिवार वालों से बिना पूछे कोई काम ना करने वाली लड़की आज अपने परिवार वालों की बात मानने को तैयार नहीं है। बल्कि वह लड़के के साथ ही जाने की जिद कर रही। वहीं लड़की के पिता ने मौके पर कहा कि अगर उसकी बेटी का मेडिकल करवाया जाए तो उससे साफ हो जाएगा कि वह नाबालिक है।