सीतापुर में गोलीकांड, खुली बैठक में भाइयों पर बरसाईं गोलियां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर के रामकोट में शनिवार को खुली बैठक में गांव के प्रधान के पति ने बहस के दौरान दो भाइयों पर अपन अवैध असलहे से गोलियां बरसा दी। वारदात में एक की मौत हो गई, जबकि दूसरा भाई अस्पताल में भर्ती है और उसकी हालत गंभीर है।
धर, गोली चलने से खुली बैठक में भगदड़ मच गई। लोग अपनी जान बचाने के लिए भागने लगे। इस बीच आरोपी मौके का फायदा उठाकर भाग निकला।
मिली जानकारी के अनुसार, रामकोट के परसेहड़ा के प्राथमिक विद्यालय में शनिवार को खुली बैठक बुलाई गई थी। इसी बैठक में ग्रामसभा के मजरा तुलसनपुर निवासी सगे भाई व भाजपा कार्यकर्ता विनयपाल (45) और सुधीर पाल (35) भी मौजूद थे।
बैठक में दोनों भाइयों की प्रधान बिट्टो सिंह के पति वीरेंद्र सिंह से निर्माण कार्य में धांधली की शिकायत को लेकर तकरार हो गई। बात बढ़ने पर वीरेंद्र ने दोनों भाइयों को निशाना बनाते हुए तमंचे से फायरिंग कर दी। गोली लगते ही दोनों भाई मौके पर ही गिर पड़े।
गोली चलने से खुली बैठक में मची भगदड़
खुली बैठक में गोली चलने से भगदड़ मच गई। इस बीच हमलावर प्रधान पति मौके से निकल भागा। वहीं लोगों से सूचना पाकर करीब आधे घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों भाइयों को लेकर जिला अस्पताल भागी। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने विनय को मृत घोषित कर दिया। वहीं सुधीर को भर्ती कर लिया।
मामले की सूचना मिलते ही सदर सीट से भाजपा विधायक राकेश राठौर, एडीएम आरके तिवारी, एसपी सौमित्र यादव, सिटी मजिस्ट्रेट जेपी गुप्ता मौके पर पहुंचे और घायल तथा उसके परिवार से घटना के संबंध में जानकारी ली। विधायक ने पुलिस की लचर कार्यशैली पर नाराजगी जताई।