{"_id":"62bc51301fbef37db66dfb6b","slug":"one-arrested-in-45-crore-rupees-fraud-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"Arrest: बैंक से 45 करोड़ रुपये उड़ाने के मामले में सातवां आरोपी गिरफ्तार, दो मुख्य आरोपियों की तलाश जारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Arrest: बैंक से 45 करोड़ रुपये उड़ाने के मामले में सातवां आरोपी गिरफ्तार, दो मुख्य आरोपियों की तलाश जारी
Wed, 29 Jun 2022 06:54 PM IST
ishwar ashish
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 29 Jun 2022 06:54 PM IST
सार
कृष्णानगर थाने में केनरा बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय प्रमुख ने 45 करोड़ रुपये के फर्जीवाड़ा में मुकदमा दर्ज करवाया था। मामले में सातवां आरोपी गिरफ्तार हुआ है।
विज्ञापन
मामले में गिरफ्तार हुआ आरोपी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केनरा बैंक के 45 करोड़ रुपये फर्जीवाड़ा कर हड़पने के मामले में पुलिस ने सातवां आरोपी गिरफ्तार किया है। इस मामले में फर्जी दस्तावेज तैयार कर बैंक से रुपये दूसरे खातों में स्थानांतरित कर दिये गये। यह रकम उत्तर प्रदेश राज्यमार्ग प्राधिकरण (उपसा) के खाते से उड़ाया गया था। पकड़ा गया आरोपी टाइल्स का काम करता है। अभी इस हेराफेरी के मामले में दो मुख्य आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी है।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक कृष्णानगर आलोक कुमार राय के पुलिस टीम ने गुडंबा के कंचन नगर कल्याणपुर निवासी संजय अग्रवाल को गिरफ्तार किया है। वह पेशे से टाइल्स का काम करता है। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक 31 जनवरी 2021 को केनरा बैंक क्षेत्रीय कार्यालय प्रमुख मनोज कुमार मीणा ने शाखा प्रबंधक अखिलेश कुमार के खिलाफ 45 करोड़ रुपये की हेराफेरी का मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन
आरोपित अखिलेश कुमार को जालसाजों ने कम समय में मोटे मुनाफे का लालच दिया था। जालसाजों के चक्कर में पड़कर बैंक मैनेजर ने उपसा का 41.76 करोड़ रुपये जालसाजों के खाते में जमा करा दिया था। फर्जीवाड़ा कर दस्तावेज तैयार कराए। जब उपसा ने अपनी रकम वापस मांगी तो जालसाजी का खुलासा हुआ।
विज्ञापन
इस मामले में सबसे पहले पुलिस ने अखिलेश कुमार को 31 जनवरी को गिरफ्तार किया था। इसके अलावा पुलिस इस मामले में 6 आरोपियों को और गिरफ्तार किया जा चुका है। प्रभारी निरीक्षक कृष्णानगर के मुताबिक इस मामले में राज दुग्गल और सतीश नाम के दो लोग अभी फरार है। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। इस जालसाजी में शामिल एक आरोपित अमित को मुंबई पुलिस ने एक मामले में गिरफ्तार किया था। कृष्णानगर पुलिस अब उसका वारंट बी तामील कराने की बात कह रही है।