{"_id":"5d03f9ba8ebc3e5a1860e9e4","slug":"now-prepairing-for-lookout-notice-to-rohtas-after-ansal","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंसल के बाद रोहतास को लुकआउट नोटिस की तैयारी, दोनों बिल्डरों के विदेश भागने की आशंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
अंसल के बाद रोहतास को लुकआउट नोटिस की तैयारी, दोनों बिल्डरों के विदेश भागने की आशंका
Sat, 15 Jun 2019 01:17 AM IST
सौरभ दिक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: सौरभ दिक्षित
Updated Sat, 15 Jun 2019 01:17 AM IST
विज्ञापन
RERA ACT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी पुलिस जालसाज बिल्डरों पर शिकंजा कसती जा रही है। लगातार शिकायतों पर पुलिस ने अंसल ग्रुप और रोहतास के खिलाफ अब तक दो दर्जन मामले दर्ज किए हैं। जून के पहले सप्ताह में इन दोनों बड़े भवन निर्माता समूह के तीन जिम्मेदारों को पुलिस ने जेल भेजा।
इसमें अंसल के वाइस प्रेसीडेंट हरीश गुल्ला, स्टेट हेड अरुण मिश्रा और रोहतास के वाइस प्रेसीडेंट नितिन भाटिया शामिल हैं। वहीं अन्य आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। इसी के तहत शुक्रवार को हजरतगंज पुलिस ने राजधानी के सभी थानों से मुकदमों का ब्योरा जुटाया है।
इसकी रिपोर्ट तैयार की जा रही है। इसी रिपोर्ट के आधार पर दोनाें भवन निर्माता समूह के फरार चल रहे आरोपियों के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया जाएगा, ताकि वे विदेश न भाग सकें।
विज्ञापन
क्षेत्राधिकारी हजरतगंज अभय कुमार मिश्र के मुताबिक अंसल ग्रुप के खिलाफ हजरतगंज में 12 मुकदमों की जांच चल रही है। इसके अलावा राजधानी के अन्य थानों में 13 मुकदमे हैं। फरार चल रहे आरोपियों सुशील अंसल, प्रणव अंसल व अन्य के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी कराने की प्रक्रिया लगभग पूरी कर ली गई है।
ताकि ये लोगों का करोड़ रुपया हड़प कर विदेश न भाग जाएं। उधर, रोहतास ग्रुप के सीएमडी परेश रस्तोगी, भाई व निदेशक पीयूष रस्तोगी, पंकज रस्तोगी व वाइस प्रेसीडेंट नितिन भाटिया के खिलाफ हजरतगंज में 24 तो अन्य थानों में करीब 50 मुकदमे दर्ज हैं।
रोहतास ग्रुप के फरार सीएमडी परेश रस्तोगी, पीयूष रस्तोगी व पंकज रस्तोगी के खिलाफ भी लुकआउट नोटिस जारी करने की प्रक्रिया भी पूरी की जा रही है। सीओ के मुताबिक दोनों बिल्डरों के खिलाफ रिपोर्ट तैयार कर दो दिन में एसएसपी कार्यालय भेजी जाएगी। ताकि इन पर देश के सभी एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशनों व प्रमुख स्थानों पर निगरानी की जा सके।