फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Notice to 30 criminals of Gonda by District Magistrate.

अपराधियों के खिलाफ एक्शन जारी, 30 को गुंडा घोषित करने की नोटिस थमाई, एक का शस्त्र लाइसेंस निरस्त

Sat, 10 Apr 2021 06:42 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोंडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोंडा Published by: ishwar ashish Updated Sat, 10 Apr 2021 06:42 PM IST
विज्ञापन
Notice to 30 criminals of Gonda by District Magistrate.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

अपराधियों के खिलाफ गोंडा के जिला मजिस्ट्रेट मार्कण्डेय शाही का एक्शन लागातार जारी है। शुक्रवार को जिला मजिस्ट्रेट ने गैंगस्टर एक्ट के तहत गिरोह के सरगना पंकज उर्फ कल्लू पुत्र सीताराम निवासी छोटा दरवाजा थाना वजीरगंज व गैंग के सदस्य राजकुमार पुत्र सीताराम के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए उनकी पांच लाख पंचानबे हजार दो सौ अड़तिस रूपए की सम्पत्ति कुर्क कर दी है।

विज्ञापन


जिला मजिस्ट्रेट ने इसके साथ ही राधेश्याम दूबे पुत्र मानिकराम निवासी दूबे पुरवा, पकड़ी बाजार, थाना तरबगंज का शस्त्र लाइसेन्स निरस्त कर दिया है। उन्होंने बताया कि अपराधियों के खिलाफ कार्यवाही के क्रम में जिले के अलग-अलग थानों के 30 अपराधियों को गुण्डा घोषित करने की नोटिस जारी कर दी गई है।
विज्ञापन


जिसमें इजहर उर्फ इजहार ईदगाह टोला व सदानन्द गोस्वामी सुक्खनपुरवा थाना कटरा, पवन रामगढ़ थाना कर्नलगंज, रिजवान व  मोहर्रम अली, तमंचे पुरवा कौड़हा थाना कटरा बाजार, इन्द्रसेन रामगढ़ कर्नलगंज, संगमलाल तिवारी फोर्बिसगंज, कोतवाली नगर, राजकुमार उर्फ बलवन्त उर्फ विवेक शुकुलपुरव व, शिवम कौशल ददुवा बाजार कोतवाली नगर, अंशू गरीबी पुरवा कोतवाली नगर, सलीम पेन्टर उर्फ चिरई, कांशीराम कालोनी, पवन कुमार सिंह, नानबाबू, निहाल, अनीश तथा शंकर उर्फ शिव शंकर निवासीगण थाना वजीरगंज, नक मोहम्मद उर्फ नेकू अजग नगर कोतवाली नगर, सीताराम कुड़िया कोतवाली देहात, पप्पू पाण्डय सुभागपुर व संतोष बानधुनिया, राजू यादव भदवा सोमवंशी तथा बाबादीन सालपुर धौताल कोतवाली देहात, घनश्याम कोरियनपुरवा कटरा बाजार,मुनक्के उर्फ गया प्रसाद राजगढ़ कटरा, रमेश कुमार मौर्य मुराइन पुरवा खेमपुर कटरा, बेंचू तमंचेपुर कौड़हा कटरा, मोती व मोल्हू निवासीगण मुद्दो बाजार कटरा, राकेश पिपरा इस्माइल थाना कटरा तथा चिनके उर्फ जगराम निवासी रामगढ़ थाना खोड़ारे सहित कुल 30 अपराधी शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed