{"_id":"3caabe25e8a236f6c80a14bd9d4cdf58","slug":"nobody-covered-woman-dead-body-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढाई घंटे तक निर्वस्त्र रही महिला, इंसानियत शर्मसार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ढाई घंटे तक निर्वस्त्र रही महिला, इंसानियत शर्मसार
ब्यूरो/अमर उजाला, फैजाबाद
Updated Thu, 30 Oct 2014 08:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला अस्पताल में शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। एक महिला की निर्वस्त्र लाश अस्पताल परिसर में ढाई घंटे तक पड़ी रही।
विज्ञापन
उसे देखने के लिए भीड़ जुटी रही पर किसी ने भी शव पर कपड़ा डालने की जहमत नहीं उठाई। किसी ने इसकी सूचना अस्पताल प्रशासन को दी लेकिन कोई नहीं आया।
जिला प्रशासन इस लापरवाही की जांच की बात कर रहा है। महिला 21 अक्तूबर को लावारिस हालत में सेप्टिक वार्ड में भर्ती हुई थी।
लोगों के अनुसार बुधवार सुबह सेप्टिक वार्ड से मॉर्च्युरी की ओर जाने वाले रास्ते पर 60 वर्षीय महिला के निर्वस्त्र शव की जानकारी अस्पताल प्रशासन को दी।
वहां न कोई अफसर पहुंचा न ही कोई कर्मचारी। अलबत्ता मीडिया को सूचना जरूर दी। मीडियाकर्मियों ने मौके पर पहुंचने के बाद पुलिस को इसकी सूचना दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
अस्पताल प्रशासन के अनुसार महिला की मानसिक हालत ठीक नहीं थी। उसने अपना नाम तारादेवी बताया था, लेकिन पता नहीं बता सकी थी।