{"_id":"620b45886815b565de1af763","slug":"nia-will-interrogate-to-terrorist-tauheed","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंकी तौहीद से 21 तक पूछताछ करेगी एनआईए: यूपी में आतंकी गतिविधियां अंजाम देने का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
आतंकी तौहीद से 21 तक पूछताछ करेगी एनआईए: यूपी में आतंकी गतिविधियां अंजाम देने का आरोप
Tue, 15 Feb 2022 11:47 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 15 Feb 2022 11:47 AM IST
सार
कोर्ट ने आरोपी को पुलिस कस्टडी रिमांड पर दिए जाने की मांग वाली एनआईए की अर्जी पर तौहीद अहमद शाह का पक्ष सुनने के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जेल से पेश करने का आदेश दिया था। अब उससे 21 तक पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्रीनगर से गिरफ्तार अलकायदा के आतंकी तौहीद अहमद शाह को एनआईए कोर्ट के प्रभारी न्यायाधीश मोहम्मद गजाली ने पुलिस रिमांड पर देने का आदेश दिया है। एनआईए आरोपी को 15 फरवरी सवेरे नौ बजे से 21 फरवरी शाम पांच बजे तक रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी।
विज्ञापन
इससे पहले कोर्ट ने आरोपी को पुलिस कस्टडी रिमांड पर दिए जाने की मांग वाली एनआईए की अर्जी पर तौहीद अहमद शाह का पक्ष सुनने के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जेल से पेश करने का आदेश दिया था। एनआईए के विशेष अधिवक्ता एमके सिंह व सह विवेचक आशुतोष प्रधान ने कोर्ट में तर्क दिया था कि जम्मू-कश्मीर निवासी तौहीद अलकायदा का आतंकी है और वह यूपी में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने में शामिल रहा है।
विज्ञापन
आरोपी के खाते में कई बार बड़ी रकम जमा की गई और कई लोगों को दी गई। लिहाजा तौहीद से पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर लिया जाना जरूरी है।