ब्लॉक प्रमुख के घर युवक की गोली मारकर हत्या, शव फेंका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर के लोकनाथपुर गांव में कटेहरी ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह सिपाही के घर निमंत्रण में शामिल होने पहुंचे युवक मंशाराम (30) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। शव को सुल्तानपुर जिले के जयसिंहपुर थाना अंतर्गत भेवापार गांव के पास माइनर में फेंक दिया गया।
पुलिस ने मंशाराम की बुआ की तहरीर पर दो युवकों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। सुल्तानपुर और अंबेडकरनगर जिले की पुलिस मामले की छानबीन में लगी है। पुलिस अधीक्षक सुल्तानपुर के मुताबिक वारदात ब्लॉक प्रमुख कटेहरी अजय सिपाही के आवास पर हुई।
सुल्तानपुर के दोस्तपुर थाना क्षेत्र के किसनागरपुर गांव का रहने वाला मंशाराम गांव के ही मुलायम यादव व अजय यादव के साथ बुधवार सुबह करीब नौ बजे साथ लेकर अंबेडकरनगर के कटेहरी ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह सिपाही के घर लोकनाथपुर में आयोजित दावत में शामिल होने गया था।
देर शाम मंशाराम की मौत की सूचना किसनागरपुर गांव पहुंची तो कोहराम मच गया। सुल्तानपुर और अंबेडकरनगर की पुलिस लोकनाथपुर ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह के घर पहुंची और जांच की लेकिन मंशाराम का कुछ पता नहीं चला था।
कटेहरी ब्लॉक प्रमुख के घर हुई हत्या
सुल्तानपुर एसपी विनय कुमार यादव का कहना है कि मंशाराम की हत्या अंबेडकरनगर जिले के महरुआ थाना क्षेत्र के लोकनाथपुर गांव निवासी और कटेहरी ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह सिपाही के घर हुई है। हत्या के बाद शव को सुल्तानपुर जिले की माइनर में फेंक दिया गया।
उन्होंने कहा- मामले की जानकारीे आईजी-डीआईजी को दे दी है। घटना के बाद से ब्लॉक प्रमुख का पता नहीं चल रहा है। अंबेडकरनगर और सुल्तानपुर जिले के पुलिस अधिकारी मामले की छानबीन में लगे हैं।
विरोधियों की साजिश : अजय सिपाही
कटेहरी ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह सिपाही ने कहा कि ऐसी कोई घटना उनके घर पर नहीं हुई है। ब्लॉक प्रमुख चुनाव में उनकी जीत के बाद से निराश विरोधी अब इस तरह की साजिश रच रहे हैं। विरोधी मेरी हत्या की साजिश रच रहे हैं। निष्पक्ष जांच मे सबकुछ साफ हो जाएगा।