फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   MLA becomes victim of fraud

शातिर ठगों ने विधायक को लगाया दो लाख का चूना

Wed, 09 Jul 2014 08:23 AM IST
विवेक त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ
विवेक त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 09 Jul 2014 08:23 AM IST
विज्ञापन
MLA becomes victim of fraud

मोबाइल फोन से ठगी करने वाले शातिरों ने आगरा के खैरागढ़ क्षेत्र से विधायक भगवान सिंह कुशवाहा को भी चूना लगा दिया।

विज्ञापन


सचिवालय कर्मचारी बनकर ठग ने विधायक को फोन किया और उनके एटीएम कार्ड का पिन नंबर बदलने की जानकारी देते हुए गोपनीय कोड हासिल कर लिया।

इसके बाद ठगों ने विधायक की कई महीने की सैलरी ऑन लाइन शॉपिंग में उड़ा डाली।

विधायक ने मंगलवार दोपहर हजरतगंज सीओ राजेश कुमार श्रीवास्तव से मिलकर एफआईआर दर्ज कराई है। जांच साइबर सेल को सौंपी गई है।

नहीं दिया एसएमएस पर ध्यान

MLA becomes victim of fraud

विधायक ओसीआर बिल्डिंग स्थित सरकारी आवास में रहते हैं और उनका सरकारी अकाउंट स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की सचिवालय ब्रांच में है।

उन्होंने बताया कि दिसंबर में उन्हें किसी व्यक्ति ने फोन कर खुद को सचिवालय का कर्मचारी बताते हुए कहा कि सचिवालय ब्रांच के सभी अकाउंट का पिन नंबर बदला जा रहा है।

इसके लिए कुछ जरूरी जानकारियां चाहिए। विधायक ने फोन करने वाले को अपना पिन नंबर व पासवर्ड बता दिया।

इसके बाद उनके अकाउंट से रुपये निकलने शुरू हो गए। विधायक का कहना है कि एसएमएस आने पर उन्होंने ध्यान नहीं दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक की सैलरी से की शॉपिंग

MLA becomes victim of fraud

बीते दिनों जब वह सदन की कार्रवाई में हिस्सा लेने आए तब भी शॉपिंग का एक एसएमएस आया। शक होने पर उन्होंने बैंक जाकर स्टेटमेंट निकलवाया।

पता चला उनकी सैलरी की रकम से जमकर शॉपिंग हुई है। विधायक ने सीओ हजरतगंज को स्टेटमेंट की कॉपी देते हुए बताया कि उनके अकाउंट से 1.90 लाख रुपये की ऑन लाइन शॉपिंग की गई है।

हालांकि, जिस नंबर से कॉल आई थी, उसके बारे में विधायक नहीं बता सके। सीओ ने कहा कि विधायक की कॉल डिटेल निकलवाकर पुलिस फोन करने वाले के मोबाइल नंबर का पता लगाएगी।

अकाउंट की छानबीन कर पता लगाया जाएगा कि ठग ने कहां-कहां से ऑनलाइन शॉपिंग की और आर्डर किस पते पर भेजे गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed