{"_id":"769197bc723ee672f4bfced24cd0a997","slug":"mastermind-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंजीनियर के घ्ार लूटपाट करने वाला गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इंजीनियर के घ्ार लूटपाट करने वाला गिरफ्तार
संजय त्रिपाठी/लखनऊ
Updated Sat, 30 Nov 2013 02:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तालकटोरा क्षेत्र में आवास विकास के अधीक्षण अभियंता एमपी वैश्य के घर लूटपाट का मास्टरमाइंड उनके दूधिए का साला था, जो घर के सामने स्थित पार्क में परिवार समेत रहता था।
विज्ञापन
पुलिस ने उसको गिरफ्तार करके लूट के हिस्से में मिले गहने बरामद किए हैं। वहीं, तीन बदमाशों की तलाश में पुलिस की एक टीम आगरा भेजी गई है।
सीओ बाजार खाला सर्वेश कुमार मिश्रा ने बताया कि पुलिस टीम ने राजाजीपुरम के एफ-ब्लॉक में एमपी वैश्य के घर के स्थित पार्क के ट्यूबवेल पर परिवार समेत रह रहे अनिल उर्फ करनपाल को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
उसके कब्जे से एमपी वैश्य के घर से लूटी सोने की चेन, चूड़ी व अन्य गहनों के साथ एक लेडीज घड़ी बरामद हुई है।
हरदोई के गांव नगेटा पूर्वी निवासी अनिल ने कबूला कि उसकी मुखबिरी पर मलिहाबाद के मिर्जागंज निवासी नीलू सिंह ने पारा के मायापुरम निवासी कुलदीप गुप्ता व एक अन्य बदमाश की मदद से 22 नवंबर की रात वारदात अंजाम दी थी।
विज्ञापन
(इस खबर पर प्रतिक्रिया देने के लिए नीचे के बॉक्स में कमेट करें, शेयर करने के लिए फेसबुक शेयर बटन पर क्लिक करें)
आलमनगर क्रॉसिंग के पास बंटवारे के बाद तीनों बदमाश भाग निकले व अनिल हिस्सा लेकर लौट आया था।