फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Many injured in firing in a land dispute in Gonda.

गोंडा: जमीन के विवाद में हुए गोलीकांड में आधा दर्जन घायल, एक की हालत गंभीर

Thu, 01 Jul 2021 02:53 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोंडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोंडा Published by: ishwar ashish Updated Thu, 01 Jul 2021 02:53 PM IST
सार

गोंडा जिले में हुए एक जमीनी विवाद में फायरिंग होने से आधा दर्जन से लोग घायल हो गए। जिसमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन
Many injured in firing in a land dispute in Gonda.
फायरिंग के बाद इलाके में मौजूद पुलिसकर्मी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोंडा जिले की कोतवाली देहात थाना क्षेत्र में जमीन के विवाद में गोलियां चलने से दोनो पक्षों से करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। एक युवक को गोली लगने से इलाज के लिए जिला अस्पताल में लाकर भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के मेड़ई पुरवा गांव निवासी रवीश ओझा (25) पुत्र सत्य नारायण (55) राज कुमारी पत्नी सत्य नारायण संजय (20) पुत्र सत्य नारायण घायल हो गए।
विज्ञापन


वहीं, दूसरे पक्ष के गायत्री देवी (42) पत्नी केशरी नन्दन, सन्दीप कुमार (22) पुत्र केशरी नन्दन व केशरी नन्दन (60) घायल हो गए। चन्द्र प्रकाश ओझा ने बताया कि घर पर माता जी के नाम पर पूजा होनी थी। इसी के लिए गांव के कुछ लोगों को बुलाने के लिए रवीश ओझा गए हुए थे। तभी गांव के कुछ लोगों ने घात लगाकर उन्हें गोली मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान राज कुमारी और संजय को भी मारपीट कर घायल कर दिया गया। दूसरे पक्ष के संदीप कुमार ने बताया कि उस की आबादी की जमीन है। इसी जमीन पर कुछ लोग कब्जा कर रहे थे। जिस का विरोध करने पर धारदार हथियार से हमला कर उसे घायल कर दिया गया। उन्हें घायल अवस्था में इलाज के लिए जिला अस्पताल में लाया गया है। रवीश ओझा की गोली लगने से हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की तहरीर थाने में दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed