फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   man who registered fir against victims father arrested by cbi  

उन्नाव रेप कांड: पीड़िता के पिता पर फर्जी एफआईआर दर्ज कराने के आरोपी को सीबीआई ने धरा

Thu, 07 Jun 2018 10:56 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 07 Jun 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
man who registered fir against victims father arrested by cbi  
उन्नाव - फोटो : Self

उन्नाव रेप कांड की जांच कर रही सीबीआई ने पीड़िता के पिता के खिलाफ फर्जी मुकदमा दर्ज कराने वाले आरोपी टिंकू को पूछताछ के लिए बृहस्पतिवार को चार दिन के रिमांड पर ले लिया।

विज्ञापन


सीबीआई ने इस प्रकरण में पूर्व में बंदी बनाए जा चुके शशि, बउवा, विनीत और सोनू को फर्जी मुकदमा दर्ज करने के मामले में भी आरोपी बनाया है। सीबीआई इन चारों को शुक्रवार को रिमांड पर लेगी।
विज्ञापन


सीबीआई ने इन चारों का तीन दिन का रिमांड हासिल किया है। इस तरह टिंकू व इन चारों से होने वाली पूछताछ एक साथ ही समाप्त होगी। सीबीआई इस मामले में इन पांच के अलावा तीन अन्य को भी गिरफ्तार कर चुकी है। इनमें आरोपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के अलावा जिले के माखी थाने के तत्कालीन प्रभारी अशोक भदौरिया व उप निरीक्षक कामता प्रसाद शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीबीआई के अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों से पूछा जाएगा कि पीड़िता के पिता के खिलाफ अवैध शस्त्र रखने का फर्जी मुकदमा लिखाने के लिए उन पर किसका दबाव था। पीड़िता के पिता को फर्जी मुकदमे में फंसाने की साजिश किसने रची थी। क्या इससे पहले भी वे ऐसे मामलों में संलिप्त रह चुके हैं। उनसे यह भी पूछा जाएगा कि पीड़िता के साथ हुई वारदात के बारे में उन्हें क्या जानकारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed