{"_id":"0c58a056fe063d89ed8379f800e7e7bc","slug":"man-shot-in-azadnagar-hospitalised","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनदहाड़े मारी गोली और भाग निकला बदमाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिनदहाड़े मारी गोली और भाग निकला बदमाश
संजय त्रिपाठी/लखनऊ
Updated Fri, 04 Oct 2013 02:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्रवार सुबह दिनदहाड़े एक युवक को गोली मारने की खबर से यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था किस दर्जे की है।
विज्ञापन
घटना आजादनगर के कृष्णानगर की है जहां एक युवक को दिनदहाड़े गोली मारकर बदमाश भाग निकला। युवक को ट्रॉमा सेंटर भेजा गया है।
पुलिस के मुताबिक, आजादनगर के महुवारी बाग निवासी इस्लाम खान [21] पिछले 10 साल से आजाद फेब्रिकेटर नाम की एक शॉप पर काम करता है। शुक्रवार सुबह भी वह रोजाना की तरह दुकान पर आया।
विज्ञापन
पढ़ें- सिपाही को काटा, लाश फेंकी घर के बाहर
विज्ञापन
तभी 10.30 के करीब एक युवक आया और दुकान के बाहर ही उसे गोली मार दी। आस-पास मौजूद लोग कुछ समझ पाते तब तक हत्यारा भाग निकला।
यह भी पढ़ें- दो प्रेमियों के बीच प्रेमिका को मिली दर्दनाक मौत
मौके पर पहुंची पुलिस ने इस्लमा को ट्रॉमा सेंटर भेजा और युवक की तलाश में जुट गई है।
बताया जा रहा है कि चार-पांच दिन पहले मुहल्ले के ही रहने वाले सोनू सिंह से इस्लाम की लड़ाई हुई थी और हो सकता है कि सोनू सिंह ने ही यह वारदात कराई हो।