ऑटो से देर रात घर लौट रही लड़की को जंगल में घसीटकर किया रेप, विरोध करने पर बुरी तरह पीटा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ में ठाकुरगंज के दुबग्गा इलाके में मंगलवार रात ऑटो रिक्शा से घर लौट रही युवती को चेहरा ढके बदमाश जंगल में खींच ले गया और दुष्कर्म कर भाग निकला। युवती किसी तरह घर पहुंची और मकान मालिक को सूचना दी।
पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर युवती से पूरे मामले की जानकारी ली और उसे अस्पताल भेजा। प्रभारी निरीक्षक दीनानाथ मिश्रा ने बताया कि आरोपी की तलाश में पुलिस की टीमें लगाई गई हैं।
प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि युवती मूलरूप से नैनीताल की है और यहां ठाकुरगंज इलाके में किराये के मकान में रहकर शादी समारोहों में वेटर का काम करती है। उसके माता-पिता नहीं हैं। मंगलवार रात वह मोहनलालगंज से काम निपटाकर ऑटो रिक्शा से घर लौट रही थी।
दुबग्गा के पास वह ऑटो से उतरकर पैदल ही घर के लिए चल दी। मछली मंडी के पास एक बदमाश ने उसे दबोच लिया। आरोप है कि बदमाश उसे खींचकर जंगल में ले गया और दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसकी बेरहमी से पिटाई की गई।
युवती के शरीर पर मिले मारपीट व खरोच के निशान
युवती किसी तरह अपने घर पहुंची। उसके मकान मालिक ने तुरंत यूपी 100 सेवा को फोन कर सूचना दी। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिम विकासचंद्र त्रिपाठी समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। युवती को अस्पताल ले जाया गया। मामले की जांच चल रही है।
उसके शरीर पर मारपीट व खरोंचों के निशान हैं। उधर, युवती ने देर रात बयान दिया कि उसे एक युवक ले गया था। युवक का मुंह कपड़े से ढका था इसलिए वह पहचान नहीं सकी। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिम का कहना है कि आरोपी युवती का कोई परिचित लग रहा है।
V K Tripathi, SP Lucknow West: A complaint was filed by a woman that her friend was allegedly molested by a man. Case is being registered in this regard and the medical examination of the girl is being done, further investigation is underway. pic.twitter.com/1Dr1py1C51
— ANI UP (@ANINewsUP) March 6, 2019