फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   man raped her sister in law in UP

जीजा ने साली के साथ किया गंदा काम फिर तय किए दाम

Thu, 04 Jun 2015 04:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सीतापुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सीतापुर Updated Thu, 04 Jun 2015 04:59 PM IST
विज्ञापन
man raped her sister in law in UP

खैराबाद इलाके में अपनी बुआ के यहां रह रही लखनऊ की एक किशोरी ने अपने बहनोई पर खुद को बेचने का आरोप लगाया है। कहा कि बहनोई व खरीददार उसे जबरन बुआ के घर से उठाने आए थे, लेकिन ग्रामीणों के विरोध से उनकी मंशा पूरी नहीं हुई।

विज्ञापन


पीड़िता ने बुधवार को बुआ के साथ एसपी कार्यालय पहुंच कर मामले की शिकायत की। एएसपी ने इमलिया सुल्तानपुर पुलिस को जांच सौंपी है।

बुधवार को खैराबाद इलाके के एक गांव से बारह साल की किशोरी अपनी बुआ के साथ एएसपी दक्षिणी सुभाष चंद गंगवार के दफ्तर पहुंची। बताया कि वह लखनऊ की रहने वाली है, पिता की मौत हो चुकी है जबकि मां विक्षिप्त हैं।
विज्ञापन


उसने आरोप लगाया कि कई साल पूर्व बड़ी बहन को इमलिया सुल्तानपुर इलाके के बेनियापुर गांव निवासी एक युवक भगा ले गया था। जिसके बाद उसकी बहन व उसका प्रेमी पति पत्नी के रूप में इमलिया सुल्तानपुर के बेनियापुर में रहने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुआ के घर पहुंचा लड़की को उठाने

man raped her sister in law in UP

आरोप है कि कुछ माह पूर्व उसका बहनोई उसे लखनऊ से ले आया और उसके साथ रेप किया। जिसके बाद वह अपनी बुआ के यहां चली गई।
 
आरोप है कि इसी बीच उसके बहनोई ने गांव के ही एक युवक के हाथ बेच दिया। बीते दिनों वह कई लोगों के साथ उसकी बुआ के यहां उठाने पहुंचा।

जिसके विरोध में गांव वालों के आने से वह लोग निकल भागे। एएसपी ने इसकी जांच इमलिया सुल्तानपुर पुलिस को सौंपी है। एसओ प्रमोद कुुमार मिश्रा का कहना है कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed